कल लॉन्च होने जा रहा है सैमसंग का धमाकेदार सस्ता स्मार्टफोन, 10,000 रुपये से कम होगी इसकी कीमत!
- Authored by: गौरव तिवारी
- Updated Feb 1, 2026, 08:02 PM IST
अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग भारतीय बाजार में कल यानी 2 फरवरी 2026 को एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।
सैमसंग के सस्ते स्मार्टफोन में मिलेंग दमदार फीचर्स।
दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग अपने करोड़ों फैंस के लिए नया स्मार्टफोन लाने जा रही है। Samsung Galaxy F70 को कंपनी बाजार में कल लॉन्च करेगी। लो बजट वाले इस स्मार्टफोन में आपको दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग भारतीय बाजार में कल यानी 2 फरवरी 2026 को एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। सैमसंग का अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 होगा। इस स्मार्टफोन में आपको कम कीमत में तगड़े फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
आपको बता दें कि Samsung Galaxy F70 को कंपनी बजट सेगमेंट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अगर आप इस सेगमेंट में एक फीचर रिच स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए Samsung Galaxy F70 एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। कंपनी का यह एक लो बजट स्मार्टफोन होगा।
Samsung Galaxy F70 की संभावित कीमत
Samsung Galaxy F70 की कीमत की बात करें को सैमसंग इसे बाजार में 10 हजार रुपये से 15 हजार रुपये के बीच में लॉन्च कर सकती है। डिस्काउंट ऑफर्स के साथ आप इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को 10 हजार रुपये से कम कीमत में खरीदकर घर ले जा पाएंगे। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है।
लॉन्च से पहेल ही Samsung Galaxy F70 को कई सारी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन का पोस्टर भी टीज किया गया है। टीजर से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन कैमरा सेंट्रिक बजट स्मार्टफोन होने वाला है। दमदार कैमरे के साथ ही इस स्मार्टफोन एआई फीचर्स का भी सपोर्ट होगा।
Samsung Galaxy A70 के संभावित फीचर्स
Samsung Galaxy A70 में कंपनी 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दे सकती है। इसके अलावा इसमें मल्टी टास्किंग और परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हो सकता है। आपको बता दें कि यह अपकमिंग स्मार्टफोन 4G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। इसमें आपको 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।
आप को इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का भी सपोर्ट मिलेगा जिससे आप इसकी स्टोरेज को भी बढ़ा सकते हैं। इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिल सकता है।