टेक एंड गैजेट्स

Samsung यूजर्स की मौज! पुरानें स्मार्टफोन को मिलेगा Galaxy AI का सपोर्ट, कहीं आपका फोन तो नहीं शामिल

Samsung Galaxy AI For Older Smartphones: पूराने सैमसंग स्मार्टफोन में फ्लेक्स कैमकॉर्डर और ऑटो जूम फीचर, इंस्टेंट स्लोमो फीचर, पोर्ट्रेट स्टूडियो, लाइव इफेक्ट, स्केच टू इमेज और मोशन क्लिपर जैसे फीचर्स देखने मिल सकते हैं।

Image

Samsung Galaxy AI

Samsung Galaxy AI For Older Smartphones: यदि आप सैमसंग यूजर्स हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी अपने पुराने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स की सुविधा दे सकती है। सैमसंग ने अपने कम्युनिटी फोरम में घोषणा की कि वह गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और फ्लिप 6 के साथ पेश किए गए नए फीचर्स को अन्य गैलेक्सी स्मार्टफोन्स में भी ला रहा है, जिसमें गैलेक्सी S23 सीरीज, गैलेक्सी Z फ्लिप 5 और फोल्ड 5 और पुराने मॉडल शामिल हैं।

पुराने मॉडल को मिलेंगे ये एआई फीचर्स

कंपनी ने कहा कि गैलेक्सी एआई के तहत यूजर्स को पोर्ट्रेट स्टूडियो, स्केच टू इमेज और ओवरले ट्रांसलेशन जैसे गैलेक्सी AI फीचर्स मिलेंगे। बता दें कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्विस को सैमसंग गैलेक्सी एआई नाम दिया गया है। सैमसंग यूजर्स को फ्लेक्स कैमकॉर्डर और ऑटो जूम फीचर जैसी सुविधाएं मिल सकती है। इसके अलावा, इंस्टेंट स्लोमो फीचर, पोर्ट्रेट स्टूडियो, लाइव इफेक्ट, स्केच टू इमेज और मोशन क्लिपर जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।

सैमसंग एस्ट्रो पोर्ट्रेट फीचर

कंपनी का कहना है कि उसका एस्ट्रो पोर्ट्रेट फीचर गैलेक्सी एस23 और गैलेक्सी एस24 सीरीज में भी आएगा। इन फीचर्स को वन यूआई 6.1.1 अपडेट में पेश किया जा सकता है, जो 10 जून को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 और फ्लिप 6 स्मार्टफोन के साथ पेश किया गया था। इस अपडेट को जल्द ही S23 सीरीज और अन्य पुराने मॉडल के लिए जारी किया जा सकता है।

AI पर तेजी से काम कर रहा सैमसंग

सैमसंग के भविष्य के AI स्मार्टफोन "पूरी तरह से अलग" हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलियन फाइनेंशियल रिव्यू के साथ बातचीत में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रेसिडेंट और मोबाइल एक्सपीरियंस (MX) बिजनेस हेड टीएम रोह ने कहा कि कंपनी अब नए AI स्मार्टफोन बनाने पर ध्यान फोकस कर रही है जो "सैमसंग के मौजूदा फोन से पूरी तरह से अलग हो सकते हैं।"

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article