टेक एंड गैजेट्स

10 हजार की कीमत में सैमसंग लाया 12GB रैम और 50MP कैमरे वाला फोन, दो दिन चलेगी बैटरी

Samsung Galaxy A05 Launched in India: सैमसंग के नए फोन में 6.7 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले, मीडियाटेक जी85 प्रोसेसर और आइकोनिक गैलेक्सी सिग्नेचर डिजाइन मिलता है। फोन में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है।

Image

Samsung Galaxy A05

Photo : Times Now Digital

Samsung Galaxy A05 Launched in India: स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने कम कीमत वाले अपने नए फोन Samsung Galaxy A05 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 10 हजार से भी कम कीमत में पेश किया गया है। फोन में मीडियाटेक हेलियो G85 प्रोसेसर, 6GB रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है। सैमसंग के नए किफायती फोन में 5,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

Samsung Galaxy A05 की कीमत

सैमसंग के नए फोन को तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, लाइट ग्रीन और सिल्वर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन 4GB RAM + 64GB और 6GB + 128GB में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। वहीं टॉप मॉडल की कीमत 12,499 रुपये है। फोन को कंपनी की ऑफिशियल साइट, ई-कॉमर्स प्लेटफार्म और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A05 की स्पेसिफिकेशन

सैमसंग के नए फोन में 6.7 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले, मीडियाटेक जी85 प्रोसेसर और आइकोनिक गैलेक्सी सिग्नेचर डिजाइन मिलता है। मीडियाटेक जी85 प्रोसेसर प्रभावी मल्टी-टास्किंग को सपोर्ट करता है। फोन में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है। कंपनी के अनुसार, फोन रैम प्लस फीचर के साथ आता है, जो 6 जीबी तक की अतिरिक्त वर्चुअल रैम प्रदान करता है।

Samsung Galaxy A05 का कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें को फोन में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ-सेंसिंग कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Samsung Galaxy A05 की बैटरी

फोन को 5,000mAh बैटरी से लैस किया गया है। यह डिवाइस 25 वाट तक सुपर-फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। कंपनी फोन के साथ चार साल की सुरक्षा अपडेट और दो जनरेशन के ओएस अपग्रेड देने वाली है। अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ग्लोनास, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article