टेक एंड गैजेट्स

Sam Altman: ओपनएआई के CEO सैम अल्टमैन ने दोस्त 'ओली' से रचाई शादी, वायरल हुईं तस्वीरें

Sam Altman Married Oliver Mulherin: ओलिवर मुलहेरिन एक ऑस्ट्रेलियाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। सैम अल्टमैन ने पिछले सितंबर में न्यूयॉर्क मैगजीन के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि वह और मुलहेरिन जल्द ही बच्चे पैदा करना चाहेंगे।

Image

Image- (twitter.com/heyBarsee)

Sam Altman Married Oliver Mulherin: चैटजीपीटी डेवलपर कंपनी ओपनएआई के सीईओ सैम अल्टमैन ने अपने दोस्त ओलिवर मुलहेरिन के साथ शादी रचा ली है। यह कार्यक्रम हवाई ने हुआ है। सोशल मीडिया पर अल्टमैन और मुलहेरिन की शादी की फोटोज भी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में अल्टमैन और मुलहेरिन नजर आ रहे हैं। इस शादी में केवल दोनों के परिवार और दोस्त शामिल हुए थे।

काफी समय से साथ रह रहे हैं अल्टमैन-ओलिवर

गुरुवार को सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें प्रसारित होने के बाद 38 वर्षीय अल्टमैन ने एनबीसी न्यूज को एक टेक्स्ट में इस खबर की पुष्टि की है। इन तस्वीरों में सैन फ्रांसिस्को के जोड़े को ताड़ के पेड़ों से घिरा हुआ और लगभग एक दर्जन मेहमानों के साथ समुद्र तट पर दिखाया गया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह और मुलहेरिन काफी समय से साथ हैं और सैन फ्रांसिस्को में रूसी हिल पर एक साथ रहते हैं।

कौन हैं ओलिवर मुलहेरिन

ओलिवर मुलहेरिन एक ऑस्ट्रेलियाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। सैम अल्टमैन ने पिछले सितंबर में न्यूयॉर्क मैगजीन के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि वह और मुलहेरिन जल्द ही बच्चे पैदा करना चाहेंगे। बता दें कि पिछले साल व्हाइट हाउस में पीएम मोदी के सम्मान में आयोजित डिनर समारोह में भी दोनों को एक साथ देखा गया था।

खूब चर्चा बटोर रहे अल्टमैन

गौरतलब है कि ChatGPT की लॉन्च के साथ ही ओपनएआई के सीईओ सैम अल्टमैन काफी चर्चा में आए हैं। लेकिन पिछले कुछ महीनों से अल्टमैन फिर से चर्चा में बने हुए हैं। सैम अल्टमैन को पिछले साल एआई स्टार्टअप ओपनएआई के सीईओ के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। और फिर बोर्ड द्वारा चैटजीपीटी में फिर से उनकी वापसी हुई। हाल ही में कंपनी ने खुद का जीपीटी स्टोर भी लॉन्च किया है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article