टेक एंड गैजेट्स

सर्दियों में रूम हीटर का करने वाले हैं इस्तेमाल तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है जान-माल का नुकसान

सर्दियों के सीजन में रूम हीटर्स का जमकर इस्तेमाल किया जाता है। सर्द हवाओं और हाड़ कपकपाती ठंड से हीटर्स राहत तो देते हैं लेकिन इनके इस्तेमाल में अगर लापरवाही हो तो बड़ा नुकसान भी हो सकता है। आइए आपको कुछ ऐसे टिप्स देते हैं जिनका रूम हीटर इस्तेमाल करते समय आपको ध्यान रखना जरूरी है।

Image

सर्दियों के मौसम में हीटर को बेहद सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए। (फोटो क्रेडिट-iStock)

सर्दियों की दस्तक के साथ ही ठंड बढ़ने लगी है, और आने वाले कुछ दिनों में तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। सर्दियों के मौसम में रूम हीटर्स का जमकर इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी सर्दी के मौसम में रूम हीटर्स का इस्तेमाल करने वाले हैं तो आपके लिए काम की खबर है। रूम हीटर्स सर्दियों के मौसम में राहत तो देते हैं लेकिन, अगर लापरवाही होती है तो इससे बड़ा नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में आपका इन्हें इस्तेमाल करने से पहले कुछ बातों को जानना जरूरी है।

अक्सर लंबे समय तक इस्तेमाल न होने की वजह से हीटर्स में कुछ दिक्कतें आ सकती है जैसे- वायरिंग खराब हो जाना, प्लग या हीटिंग एलिमेंट का खराब हो जाना आदि। अगर ऐसी दिक्कतों को नजरअंदाज किया जाए तो इससे आग लगने जैसी घटानाएं भी हो सकती हैं। इसलिए हीटर चलाने से पहले अच्छे से उसकी चांज कर लें। आइए आपको कुछ ऐसे जानकारी देते हैं जिनका ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

कमरा बंद करके इस्तेमाल न करें

सर्दियों के सीजन में हीटर चलाते समय जो सबसे बड़ी गलती करते हैं वह है कमरे को पूरी तरह से बंद रखना। अक्सर लोग सोचते हैं कि कमरे को बंद रखने से रूम जल्दी गर्म होगा लेकिन इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। जब कमरा पूरी तरह से बंद रहता है तो ऑक्सीजन की कमी होने लगती है और इससे सांस लेने में तकलीफ हो सकती है दम घुटने की संभावना बढ़ने लगती है। इसलिए कभी भी हीटर इस्तेमाल करते समय रूम को पूरी तरह से बंद न करें। हीटर इस्तेमाल करते समय एक खिड़की या दरवाजा खोलकर रखें।

रातभर हीटर ऑन न रखें

सर्दियों के मौसम में अक्सर देखा जाता है कि लोग हीटर ऑन करके सो जाते हैं। ऐसी गलती आपके लिए काफी नुकसान दायक हो सकती है। लगातार हीटर आन रहने की वजह से कमरे में कॉर्बन मोनोऑक्साइड जमा हो जाती है और ऑक्सीजन का लेवल बेहद कम हो जाता है। इससे कई बार जान तक गंवाना पड़ जाता है। पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिसमें रातभर हीटर ऑन रहने की वजह से लोगों की मौत तक हो चुकी है। इसलिए अगर आप हीटर इस्तेमाल कर रहे हैं तो सोने से पहले उसे जरूर बंद कर दें।

पानी के पास कभी भी हीटर न रखें

हीटर एक इलेक्ट्रिक उपकरण है इसलिए इसे पानी के पास बिल्कुल भी न रखें। कई बार देखा जाता है कि लोग पानी की बोतल रख कर सो जाते हैं। अगर गलती पानी हिटर में गिर जाता है तो इससे बड़ी घटना हो सकती है। अगर आप हीटर इस्तेमाल कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि यह बच्चों की पहुंच से दूर रहे।

हीटर की प्लेसमेंट ठीक हो

सर्दियों के मौसम में आपका रूम हीटर कमरे को अच्छे से गर्म कर सके इसलिए जरूरी है कि हीटर की प्लेसमेंट ठीक हो। हीटर को हमेशा रूम के बीचों बीच सेट करें ताकि उसकी गर्माहट सभी दिशा में समान रूप से पहुंचे। अक्सर लोग हीटर को बेड के एकदम पास रख लेते हैं इससे बेड शीट के जलने या फिर आपकी त्वचा के जलने का डर भी रहता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article