टेक एंड गैजेट्स

Jio recharge plan: जियो ने सबको चौंकाया, नहीं करा पाएंगे अब ₹395/₹1559 वाला पॉपुलर 5G रिचार्ज

Jio recharge plan: रिलायंस जियो ने अपने बेहद लोकप्रिय 395 रुपये और 1559 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को बंद कर दिया है। ये प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा की पेशकश के लिए जाना जाता है। जियो के मंथली बेस प्लान की कीमत पहले 28 दिनों के लिए 2 जीबी डाटा के लिए 155 रुपये थी, जिसकी कीमत अब 189 रुपये होगी।

Image

रिलायंस जियो रिचार्ज।

Photo : iStock

Which is the best Jio recharge plan: रिलायंस जियो ने अपने सबसे ज्यादा पॉपुलर ₹ 395 और ₹ 1,559 वाले प्रीपेड प्लान को बंद कर दिया है। इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता था। हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों ने टैरिफ में बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद जियो के इस प्लान को बंद करने से यूजर्स को एक और झटका लगा है।

₹ 395 और ₹ 1,559 वाले प्रीपेड प्लान में मिलते थे ये फायदे

बंद हो चुके ₹ 395 वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी, जबकि ₹ 1,559 वाले प्लान में 336 दिनों की सर्विस मिलती थी। दोनों प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल था, जो उन्हें भारी डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए आकर्षक विकल्प बनाता था।

टैरिफ बदलाव के हिस्से के रूप में, जियो के बेस प्लान में 22% की बढ़ोतरी होगी, जो ₹ 155 से बढ़कर ₹ 189 हो जाएगी। यह कंपनी के हाई प्राइस को सेट करने वाले कदम में बदलाव को दिखाता है, जबकि इसका टारगेट अपने व्यापक 5G नेटवर्क बुनियादी ढांचे को बनाए रखना है।

रिलायंस जियो रिचार्ज प्लान

-28 दिनों के लिए 2 GB डाटा देने वाले मंथली प्लान की कीमत ₹ 155 से बढ़कर ₹ 189 हो जाएगी।

-28 दिनों के लिए 1 GB प्रतिदिन के प्लान की कीमत ₹ 209 से बढ़कर ₹ 249 हो जाएगी।

-1.5 GB डेली डेटा प्लान की कीमत ₹ 239 से बढ़कर ₹ 299 हो जाएगी।

-2 GB डेली प्लान वाले रिचार्ज की कीमत ₹ 299 से बढ़कर ₹ 349 हो जाएगी।

अलग-अलग डेली डेटा लिमिट (1.5GB, 2GB और 3GB) वाली तीन महीने के प्लान अधिक महंगी हो जाएंगी। सालाना प्लान वाले रिचार्ज में और भी अधिक बढ़ोतरी देखी गई है, जिसमें 336-दिन के साथ 24GB डेली डेटा शामिल है। सबसे अहम बदलाव 2.5GB डेली डेटा वाले सालाना 365-दिन के प्लान में हुआ है, जिसकी कीमत अब पिछली कीमत से 600 रुपये अधिक होगी। अब इसकी कीमत 3,599 रुपये होगी।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article