टेक एंड गैजेट्स

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल पर भी महंगाई की मार, 4000 रुपये तक महंगे हुए Redmi के ये फोन

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतें हर रोज लोगों को झटका दे रही हैं। इसी बीच स्मार्टफोन की कीमतें भी आसमान छूने लगी हैं। Redmi ने अपने 2 स्मार्टफोन की कीमतों में फिर से इजाफा किया है।

Image

Redmi Note 15 5G and Redmi 15 5G get price hike

भारत में किफायती स्मार्टफोन खरीदना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। अब Xiaomi ने भी अपने लोकप्रिय Redmi Note 15 5G और Redmi 15 5G स्मार्टफोन्स की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक यह कुछ ही महीनों में दूसरी बार है, जब इन दोनों डिवाइसेज के दाम बढ़ाए गए हैं।

Redmi Note 15 5G की नई कीमतें

एक्स पर एक पोस्ट के अनुसार Redmi Note 15 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 26,999 रुपये हो गई है। वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल अब 29,999 रुपये में मिलेगा। लॉन्च के समय इनकी कीमत क्रमशः 22,999 रुपये और 24,999 रुपये थी यानी इस बार कंपनी ने करीब 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण यह फोन अब पहले जितने बजट-फ्रेंडली नहीं रह गए हैं।

Redmi 15 5G भी हुआ महंगा

Redmi 15 5G की कीमतों में भी बड़ा इजाफा देखने को मिला है। अब इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,499 रुपये हो गई है। वहीं 8GB + 128GB मॉडल 22,499 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 24,499 रुपये में उपलब्ध होगा। कुछ महीने पहले यही मॉडल क्रमशः 14,999 रुपये, 15,999 रुपये और 16,999 रुपये में लॉन्च किए गए थे। ऐसे में बजट स्मार्टफोन तलाश रहे ग्राहकों के लिए यह बढ़ोतरी बड़ा झटका मानी जा रही है।

Redmi वेबसाइट पर दिखीं नई कीमतें

Redmi की आधिकारिक वेबसाइट पर नई कीमतें अपडेट कर दी गई हैं, हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इस कीमत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इससे पहले अप्रैल में भी इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमतों में लगभग 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

क्यों बढ़ रहे हैं स्मार्टफोन के दाम?

इंडस्ट्री एक्सपर्ट के अनुसार स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ने के पीछे कई कारण हैं। चिपसेट और अन्य कंपोनेंट्स की लागत लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा आयात शुल्क, मैन्युफैक्चरिंग खर्च और वैश्विक सप्लाई चेन की समस्याएं भी कंपनियों पर दबाव बना रही हैं।

वहीं अब मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में भी AI फीचर्स और 5G टेक्नोलॉजी की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिसके कारण कंपनियां ज्यादा एडवांस हार्डवेयर का इस्तेमाल कर रही हैं। इसका सीधा असर स्मार्टफोन की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article