टेक एंड गैजेट्स

24GB रैम और 7500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ धांसू स्मार्टफोन, Samsung, OnePlus, iQOO की बढ़ी धड़कन

Red Magic 11 Pro पिछले साल लॉन्च हुए Red Magic 10 Pro का अपग्रेडेड वेरिएंट है। बाजार में इसकी सीधी टक्कर, Samsung Galaxy S25 Ultra, OnePlus 15, iQOO 15 जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन से होने वाली है।

Red Magic 11 Pro

रेड मैजिक के इस स्मार्टफोन मे ंएक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-redmagic)

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब आपके पास एक ऐसे स्मार्टफोन का ऑप्शन है जो कम कीमत में 24GB रैम को सपोर्ट करता है। एंटरटेनमेंट से लेकर गेमिंग जैसे हैवी टास्क वाले कामों में यह नया स्मार्टफोन आपको शानदार परफॉर्मेंस देने वाला है। हम बात कर रहे हैं ZTE के सब ब्रैंड Nubia Red Magic के लेटेस्ट स्मार्टफोन के बारे में। कंपनी की तरफ से Red Magic 11 Pro को भारतीय बाजार में पेश कर दिया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को एक से बढ़कर एक तगड़े फीचर्स से लैस किया है।

आपको बता दें कि Red Magic 11 Pro पिछले साल लॉन्च हुए Red Magic 10 Pro का अपग्रेडेड वेरिएंट है। कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को चीन के मार्केट में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। अब इसे ग्लोबल मार्केट में भी पेश कर दिया गया है। बाजार में इसकी सीधी टक्कर, Samsung Galaxy S25 Ultra, OnePlus 15, iQOO 15 जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन से होने वाली है। आइए आपको इसके वेरिएंट और प्राइस के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Red Magic 11 Pro की कीमत

रेड मैजिक 11 प्रो को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट के साथ मार्केट में पेश किया है। इसमें आपको 12GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 24GB RAM + 1TB ऑप्शन मिलते हैं। कंपनी ने अमेरिकी बाजार में इसे 699 डॉलर यानी लगभग 62,000 रुपये की की कीमत में लॉन्च किया है। 16GB RAM + 512GB वेरिएंट की कीमत 799 डॉलर यानी लगभग 70,000 रुपये है। वहीं टॉप वेरिएंट की कीमत 999 डॉलर (लगभग 88,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन मैट ब्लैक क्रायो, ट्रांसपैरेंट सिल्वर सबजीरो और ट्रांसपैरेंट ब्लैक नाइटफ्रिज कलर ऑप्शन में आता है।

Red Magic 11 Pro के फीचर्स के फीचर्स

Red Magic 11 Pro में कंपनी ने 6.85 इंच का BOE X10 FHD+ डिस्प्ले दिया है। इसमें आपको 144Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। हाई रिफ्रेश रेट होने की वजह से मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे काम में आपको शानदार परफॉर्मेंस मिलता है। डिस्प्ले में कंपनी ने 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है। डिस्प्ले को टूटने से बचाने के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।

परफॉर्मेंस के लिए Red Magic 11 Pro में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया है। इसमें आपको 24GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है। गेमिंग के दौरान फोन ठंडा बना रहे इसके लिए इसमें इन हाउस एक्वाकोर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी ने इसमें 7500mAh की बड़ी बैटरी दी है जो कि 80W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 को सपोर्ट करता है। Red Magic 11 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन और 50MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 2MP का तीसरा कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी Author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article