टेक एंड गैजेट्स

सिर्फ 51 रुपये का रिचार्ज प्लान, रोज 2GB डाटा और एक महीने नो टेंशन

यदि आप महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान हैं तो आपके लिए एक बेहद ही सस्ता और फायदे का प्लान लॉन्च हो गया है। इस प्लान की कीमत सिर्फ 51 रुपये है, लेकिन ग्राहकों को इसमें कई सारे फायदे मिल रहे हैं।

Image

सिर्फ 51 रुपये का रिचार्ज प्लान, रोज 2GB डाटा और एक महीने नो टेंशन

रिचार्ज प्लान अब रोटी, कपड़ा और मकान की तरह जरूरी हो चुके हैं। हर हाथ और हर घर में फोन है और लोग हर महीने कम-से-कम 160 रुपये मोबाइल रिचार्ज प्लान पर खर्च कर रहे हैं। निजी टेलीकॉम कंपनियों के प्लान तो काफी महंगे हैं।

इसी बीच अब भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बेहद सस्ता 51 रुपये वाला नया “Smart Start Plan” लॉन्च किया है। यह प्लान खास तौर पर उन लोगों के लिए लाया गया है जो नया BSNL सिम लेने या दूसरी कंपनी से BSNL में पोर्ट कराने का सोच रहे हैं।

28 दिन की वैधता

कंपनी के इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा दी जा रही है। खास बात यह है कि नया सिम लेने के लिए ग्राहकों को कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होगा। यूजर्स किसी भी BSNL स्टोर या सर्विस सेंटर से फ्री में सिम प्राप्त कर सकते हैं।

नए यूजर्स को ही मिलेगा फायदा

BSNL का यह नया ऑफर केवल नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। यानी जो लोग पहले से BSNL के प्रीपेड या पोस्टपेड ग्राहक हैं, वे इस प्लान का लाभ नहीं उठा पाएंगे। कंपनी का उद्देश्य नए यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करना और अपनी 4G सेवाओं का विस्तार करना है।

BSNL तेजी से बढ़ा रहा 4G नेटवर्क

BSNL पिछले कुछ समय से देशभर में अपने 4G नेटवर्क को मजबूत करने पर लगातार काम कर रहा है। कंपनी कई राज्यों में 4G सेवा शुरू कर चुकी है और लगातार नए टावर लगाए जा रहे हैं। यह पहल भारत के सरकारी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

प्राइवेट कंपनियों को मिल सकती है चुनौती

भारत में मोबाइल यूजर्स के लिए कम कीमत वाले प्लान हमेशा आकर्षण का केंद्र रहते हैं, खासकर छोटे शहरों और बजट यूजर्स के बीच। BSNL का ₹51 वाला प्लान निजी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ता माना जा रहा है।

इससे पहले भी कंपनी नए ग्राहकों के लिए 1 रुपये वाला फर्स्ट रिचार्ज ऑफर ला चुकी है। यह विशेष ऑफर 22 मई 2026 से 30 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगा। ऐसे में जो लोग कम कीमत में लंबी वैधता और ज्यादा डेटा वाला प्लान चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article