रियलमी ने भारत में अपनी P4 सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme P4s 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की मिड-रेंज P4 लाइनअप का आठवां मॉडल है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7000 सीरीज का चिपसेट मिलता है। फोन में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।
Realme P4s 5G की कीमत
भारत में Realme P4s 5G की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है। यह कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की है। वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। इसके टॉप मॉडल में 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिलती है और इसकी कीमत 41,999 रुपये है। कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। यह ऑफर HDFC Bank, ICICI Bank और SBI कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
Realme P4s 5G की बिक्री भारत में 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे। कंपनी ने फोन को अलग-अलग रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं।
Realme P4s 5G की स्पेसिफिकेशन
Realme P4s 5G में डुअल सिम के साथ Realme UI 7.0 और एंड्रॉयड 16 दिया गया है। कंपनी ने 3 साल तक OS अपग्रेड और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। Realme P4s 5G में 6.78 इंच की 1.5K (1,272 x 2,772 pixels) Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है।
डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सपोर्ट है और 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। फोन को IP66 + IP68 + IP69 की रेटिंग मिली है। Realme P4s 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर है और गेमिंग के लिए Hyper Vision+ AI चिप है। फोन में 12GB तक LPDDR4x रैम और 14GB एक्सपेंडेड रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज है।
Realme P4s 5G का कैमरा
Realme P4s 5G में डुअल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। मेन कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है जिसका अपर्चर f/2.2 है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसके साथ f/2.4 का अपर्चर मिलता है। कैमरे से 4K/30 fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
Realme P4s 5G की बैटरी
Realme P4s 5G में 8,000mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W की फास्ट चार्जिंग है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट, Beidou, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और कुल वजन 208 ग्राम है।
