7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किए दो धांसू स्मार्टफोन्स, जानें कीमत और फीचर्स
- Authored by: गौरव तिवारी
- Updated Dec 16, 2025, 02:25 PM IST
स्मार्टफोन्स खरीने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। चीन की दिग्गज कंपनी रियलमी ने भारतीय बाजार में दो धमाकेदार फोन्स लॉन्च किए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स में बड़ी बैटरी के साथ-साथ दमदार कैमर और धांसू प्रोसेसर मिलता है।
रियलमी ने भारतीय बाजार में लॉन्च किए दो धमाकेदार स्मार्टफोन्स।(फोटो क्रेडिट-Digit)
अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। चीन की दिग्गज कंपनी रियलमी ने अपने करोड़ों फैंस के लिए भारतीय बाजार में Realme 90 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन्स पेश किए हैं जिसमें Realme Narzo 90 5G और Realme Narzo 90X 5G शामिल हैं।दोनों ही स्मार्टफोन्स में एक से बढ़कर एक फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। सीरीज के दोनों ही फोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है।
Realme Narzo 90 सीरीज की कीमत
Realme Narzo 90 सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको दो अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट मिलने वाले हैं। Realme Narzo 90 5G में बेस वेरिएंट 6GB+128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 16,999 रुपये है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 8GB+128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 18,499 रुपये है। Narzo 90x 5G की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट 6GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है जिसकी कीमत 13,999 रुपये है। इसमें आपको दूसरा वेरिएंट 8GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ मिलता है जिसकी कीमत 15,499 रुपये है।
Realme Narzo 90 5G के स्पेसिफिकेशन्स
- Realme Narzo 90 5G में आपको 6.57 इंच की एमोलेड फुल एचडीप्लस डिस्प्ले मिलती है।
- इसके डिस्प्ले में आपको 1080x2372 पिक्सल का रेजोल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
- आउट ऑफ द यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 को सपोर्ट करता है जो कि Realme UI 6.0 पर बेस्ड है।
- स्मार्टफोन को धूल और पानी से सेफ रखने के लिए इसमें IP66/68/69 की रेटिंग दी गई है।
- परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स चिपसेट का सपोर्ट मिलता है।
- स्मार्टफोन पॉवर देने के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया गया है।
Realme Narzo 90X 5G के स्पेसिफिकेशन्स
- Realme Narzo 90x 5G में 6.80 इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1570 पिक्सल है।
- इसके डिस्प्ले में आपको 144Hz का रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है।
- इस स्मार्टफोन को धूल और पानी के छीटों से सेफ रखने के लिए कंपनी ने IP65 की रेटिंग दी गई है।
- परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है।
- Realme Narzo 90x 5G में आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 60W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- Narzo 90x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।