Realme GT 7 Series: रियलमी में पिछले महीने चीन में Realme GT 7 को लॉन्च किया था और इसे जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी ने अपकमिंग फोन के बारे में एक टीजर साझा किया है और उम्मीद है कि यह Realme GT 7 सीरीज का हिस्सा होगा, जिसमें एक और मॉडल भी शामिल हो सकता है, Realme GT 7T। यह फोन 10,000mAh की विशाल बैटरी के साथ आने वाला दुनिया का पहला मेनस्ट्रीम स्मार्टफोन बन सकता है। यह बैटरी क्षमता एक मीडियम साइज पावर बैंक के बराबर मानी जा सकती है।
Realme GT 7 Series: कब होगी लॉन्च
एक रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दोनों Realme फोन को एक सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है, जो भारत में उनके जल्द ही आने की पुष्टि करता है। रियलमी इंडिया ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए देश में रियलमी जीटी 7 सीरीज के लॉन्च की जानकारी दी।
मिलेगा दमदार प्रोसेसर
जैसा कि हमने बताया इस फोन को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है। भारत मॉडल Realme GT 7 के चीन वेरिएंट के जैसे फीचर्स से लैस हो सकता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि भारत में लॉन्च होने वाले Realme GT 7 वेरिएंट में डाइमेंशन 9300+ चिप हो सकती है। इससे संकेत मिलता है कि फोन दिसंबर में लॉन्च हुए Realme Neo 7 का रीबैज्ड वर्जन हो सकता है।
रियलमी का कॉन्सेप्ट फोन
मंगलवार को रियलमी ने अपने नए लेटेस्ट कॉन्सेप्ट फोन को भी पेश किया, जो 10,000 एमएएच (10,000 mAh) की बड़ी बैटरी से लैस है। कंपनी का कहना है कि 10,000 एमएएच की बड़ी बैटरी पैक करने के बावजूद, फोन का आकार पतला है और इसकी मोटाई 8.5 मिमी से भी कम है। इतना ही नहीं, कंपनी के अनुसार डिवाइस का वजन भी 200 ग्राम से कम है। लीक्स में इस फोन को Realme GT 7T फोन कहा जा रहा है।
