टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुआ Realme 14 Pro Lite 5G, कम कीमत में मिलेगा HyperImage+ कैमरा सिस्टम

Realme 14 Pro Lite 5G: Realme 14 Pro Lite 5G में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले, FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। Realme 14 Pro Lite 5G में शार्प और स्टेबल शॉट्स के लिए OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा है। फोन में 5,200mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Image

Realme 14 Pro Lite 5G (Image-Realme)

Realme 14 Pro Lite 5G: रियलमी ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Realme 14 Pro Lite 5G को लॉन्च कर दिया है। यह फोन Realme 14 Pro 5G सीरीज का तीसरा मॉडल है, जिसमें पहले से ही Realme 14 Pro 5G और Realme 14 Pro+ 5G शामिल हैं। इस नए फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा गया है और यह कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है, जिसमें HyperImage+ कैमरा सिस्टम, 120Hz OLED डिस्प्ले और Snapdragon चिपसेट शामिल हैं।

Realme 14 Pro Lite 5G की भारत में कीमत

Realme 14 Pro Lite 5G की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये है। ग्राहकों को 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प मिलेगा। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट, रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य रिटेल स्टोर्स पर Glass Purple और Glass Gold कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा।

Realme 14 Pro Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Realme 14 Pro Lite 5G में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले, FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन को 4nm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर और 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज से लैस किया गया है। यह Android 15-बेस्ड Realme UI 6.0 के साथ आता है।

Realme 14 Pro Lite 5G का कैमरा

Realme 14 Pro Lite 5G में शार्प और स्टेबल शॉट्स के लिए OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा, इसमें 8 MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और सेल्फी-वीडियो कॉल के लिए 32 MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।

Realme 14 Pro Lite 5G: बैटरी और चार्जिंग

फोन में 5,200mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.2, USB-C 2.0, डुअल स्पीकर्स, IP65 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस का सपोर्ट है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article