टेक एंड गैजेट्स

पानी में भी खराब नहीं होगा Realme का यह स्मार्टफोन, 30 जुलाई को हो रहा लॉन्च

Realme 13 Pro Series 5G: रियलमी अपने नए पावरफुल फोन सीरीज को 30 जुलाई को भारत में लॉन्च कर रहा है। कंपनी का कहना है कि यह सीरीज पूरी तरह से फुल वाटरप्रूफ और पानी में भी खराब नहीं होती है। इसके अलावा कंपनी 30 दिन की रिप्लेसमेंट गारंटी भी दे रही है।

Image

Realme 13 Pro Series 5G (Image-Realme)

Realme 13 Pro Series 5G: शुरू के दिनों में जब स्मार्टफोन आए थे तब उनकी टेक्नोलॉजी वैसी नहीं थी जो अब है। पहले ब्लर फोटो और सुस्त परफॉर्मेंस से लेकर कमजोर स्क्रीन और शॉर्ट बैटरी लाइफ आम बात होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। पिछले कुछ सालों में, हमने स्मार्टफोन की क्वालिटी में काफी डेवलपमेंट देखा है, जिसमें हर जनरेशन का फोन इनोवेशन और यूजर एक्सपीरियंस की सीमाओं को आगे बढ़ा रहा है। आज के स्मार्टफोन पहले से कहीं ज्यादा पावरफुल और टिकाऊ हैं।

किसी भी तेजी से विकसित हो रही टेक्नोलॉजी की तरह, इसमें हमेशा सुधार की गुंजाइश होती है। बेहतरीन स्मार्टफोन की तलाश इंडस्ट्री को आगे बढ़ाता रहता है। अपने 13 प्रो सीरीज 5जी के अपकमिंग लॉन्च के साथ, रियलमी एक्सीलेंस की गारंटी दे रहा है। ब्रांड का प्राइमरी फोकस सभी सेगमेंट में अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी में सुधार करना है।

13 प्रो सीरीज की खासियत

कंपनी का कहना है कि 13 प्रो सीरीज 5जी के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन एक्सपीरियंस देता है। रियलमी का लक्ष्य मिड-हाई स्मार्टफोन मार्केट में अपनी स्थिति को मजबूत करना है। कंपनी का कहना है कि वह ऐसे फोन बनाने पर काम कर रहा, जहां बैटरी की परेशानी न हो, ज्यादा कैपेसिटी, स्मार्ट पावर मैनेजमेंट और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस हों।

पानी में भी नहीं होगा खराब

कंपनी का कहना है कि फ्यूचर रियलमी स्मार्टफोन पानी में गिरने के बाद भी पूरी तरह से काम करते रहेंगे। 13 प्रो सीरीज 5जी इस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो यूजर्स के फोन गिरने और खरोंच की स्थिति में बचाव करते हुए प्रतिष्ठित एसजीएस फाइव-स्टार फॉल सर्टिफिकेशन का दावा करता है। 13 प्रो सीरीज 5जी के साथ, रियलमी ने 30 दिन की रिप्लेसमेंट गारंटी पेश की है। रियलमी 13 प्रो सीरीज 5जी 30 जुलाई को लॉन्च होगा।

इनपुट-IANS

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article