टेक एंड गैजेट्स

Realme 12 Pro vs Redmi Note 13 Pro: 30,000 में कौन सा स्मार्टफोन है आपके लिए बेस्ट

Realme 12 Pro vs Redmi Note 13 Pro: Realme 12 Pro में 6.7 इंच फुल HD+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। वहीं रेडमी नोट 13 प्रो में 6.67 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले है। दोनों फोन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। नोट 13 प्रो डॉल्बी विजन और एचडीआर10+ सपोर्ट है।

Image

Realme 12 Pro vs Redmi Note 13 Pro

Photo : Times Now Digital

Realme 12 Pro vs Redmi Note 13 Pro: रियलमी 12 प्रो को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। भारत में इस फोन का सीधा मुकाबला रेडमी नोट 13 प्रो (Redmi Note 13 Pro) से है। ऐसे में 30 हजार के बजट में यह दोनों फोन कई दमदार फीचर्स और कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। हम यहां दोनों फोन के कैमरा, डिस्प्ले, प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज के हर पहलुओं के बारे में बताएंगे, जो आपको Realme 12 Pro और Redmi Note 13 Pro में से सही ऑप्शन चुनने में मदद कर सकता है।

Realme 12 Pro vs Redmi Note 13 Pro: डिस्प्ले

Realme 12 Pro में 6.7 इंच फुल HD+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। वहीं रेडमी नोट 13 प्रो में 6.67 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले है। दोनों फोन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। नोट 13 प्रो डॉल्बी विजन और एचडीआर10+ सपोर्ट है।

Realme 12 Pro vs Redmi Note 13 Pro: प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

रिलयमी 12 प्रो में ऑक्टा कोर 4nm स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 मोबाइल प्रोसेसर और एक एड्रेनो 710 जीपीयू है। वहीं रेडमी नोट 13 प्रो स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 4nm मोबाइल प्लेटफॉर्म और एड्रेनो 710 GPU से लैस है। दोनों डिवाइस में 8GB या 12GB LPDDR4X रैम और 128GB या 256GB (Realme 12 Pro में UFS 3.1) स्टोरेज मिलता है। रियलमी 12 प्रो में यूएसबी टाइप-सी ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेज ऑडियो मिलता है। रेडमी नोट 13 प्रो में 3.5 मिमी ऑडियो जैक (केवल प्रो वेरिएंट) और डॉल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर हैं।

Realme 12 Pro vs Redmi Note 13 Pro: कैमरा सेटअप

रिलयमी 12 प्रो में 50MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 4x ऑप्टिकल जूम के साथ 32MP 2X टेलीफोटो लेंस मिलता है। वहीं रेडमी नोट 13 प्रो में 200MP प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। दोनों में OIS का सपोर्ट है।

Realme 12 Pro vs Redmi Note 13 Pro: बैटरी क्षमता

रिलयमी 12 प्रो में 5000mAh की बैटरी और 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग मिलती है। रेडमी नोट 13 प्रो में थोड़ी बड़ी बैटरी (5100mAh) है, इसके साथ भी 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Realme 12 Pro vs Redmi Note 13 Pro: कीमत

रिलयमी 12 प्रो और रेडमी नोट 13 प्रो दोनों के 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। रिलयमी 12 प्रो के 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है, जबकि रेडमी नोट 13 प्रो के 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। सबसे महंगा वेरिएंट रेडमी नोट 13 प्रो का है, जिसके 12GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article