टेक एंड गैजेट्स

30 हजार रुपये से कम में दमदार AC, 1.5 के साथ 5 स्टार रेटिंग भी मिलेगी

पूरे देश में गर्मी अपने प्रचंड रूप में है। ऐसे AC और कूलर ही लोगों के लिए सहारा बने हुए हैं। यदि आप भी 30 हजार की रेंज में एसी तलाश रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है।

Image

30 हजार रुपये से कम में दमदार AC, 1.5 के साथ 5 स्टार रेटिंग भी मिलेगी

देशभर में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच लोग ऐसे एयर कंडीशनर की तलाश कर रहे हैं जो कम कीमत में बेहतर कूलिंग और बिजली की बचत दोनों दे सके। अच्छी बात यह है कि अब 30 हजार रुपये से कम कीमत में भी कई बड़े ब्रांड शानदार फीचर्स वाले AC ऑफर कर रहे हैं। Voltas, Carrier, Daikin, Lloyd और Hitachi जैसे ब्रांड्स के मॉडल इस समय चर्चा में हैं।

Voltas 1.5 Ton AC: कम बिजली में तेज कूलिंग

Voltas का 1.5 टन 5 स्टार Split AC मीडियम साइज के कमरों के लिए अच्छा विकल्प माना जा रहा है। इसकी कीमत करीब 29,999 रुपये है। यह AC तेज कूलिंग के साथ बिजली की कम खपत पर फोकस करता है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए यह मॉडल उपयोगी साबित हो सकता है।

Carrier Window AC: मजबूत और आसान विकल्प

Carrier का 1.5 टन 5 स्टार Window AC लगभग 27,490 रुपये में उपलब्ध है। इसमें कॉपर कंडेंसर दिया गया है, जो बेहतर हीट एक्सचेंज और लंबी उम्र के लिए जाना जाता है। Window AC होने की वजह से इसकी इंस्टॉलेशन प्रक्रिया भी आसान मानी जाती है। यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो सिंपल और भरोसेमंद AC चाहते हैं।

Daikin Inverter AC: छोटे कमरों के लिए बेहतर

Daikin का 1 टन 3 स्टार Inverter Split AC करीब 29,990 रुपये की कीमत पर आता है। यह छोटे कमरों के लिए डिजाइन किया गया है और इन्वर्टर तकनीक के कारण बिजली की बचत करने में मदद करता है। लगातार AC चलाने वाले यूज़र्स के लिए यह मॉडल अच्छा माना जा रहा है।

Lloyd का एसी

Lloyd का 1 टन Split AC इस सूची का सबसे किफायती मॉडल है, जिसकी कीमत लगभग 25,999 रुपये है। यह छोटे कमरों और सीमित इस्तेमाल के लिए उपयुक्त माना जाता है।

Hitachi का 1.2 टन का एसी

वहीं Hitachi का 1.2 टन Split AC करीब 29,900 रुपये में आता है और यह छोटे व मध्यम कमरों के बीच संतुलित कूलिंग देने का दावा करता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article