टेक एंड गैजेट्स

TOAD III PLUS: पोर्ट्रोनिक्स लाया वैन गॉग पेंटिंग स्टाइल वाला वायरलेस माउस, कीमत सिर्फ इतनी

Portronics TOAD III PLUS: Van Gogh-इंस्पायर्ड TOAD III PLUS वायरलेस माउस को 799 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर लॉन्च किया गया है। TOAD III PLUS माउस के टॉप सरफेस पर वैन गॉग की पेंटिंग्स से प्रेरित ब्रश वर्क दिया गया है, जो इसे एक आर्ट पीस जैसा लुक देता है।

Image

Portronics TOAD III PLUS wireless mouse

Portronics TOAD III PLUS: टेक्नोलॉजी कंपनी पोर्ट्रोनिक्स ने अपना नया वायरलेस माउस की नई सीरीज लॉन्च TOAD III PLUS भारत में लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे Van Gogh पेंटिंग स्टाइल से प्रेरित डिजाइन में पेश किया है। यह माउस सिर्फ एक टेक डिवाइस नहीं, बल्कि एक खूबसूरत आर्ट पीस भी है, जिसमें शानदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन डिजाइन मिलता है।

कीमत और उपलब्धता

Van Gogh-इंस्पायर्ड TOAD III PLUS वायरलेस माउस को 799 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह 12 महीने की वारंटी के साथ आता है। ग्राहक इसे कंपनी की ऑफिशियल साइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट के अलावा अन्य प्रमुख ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

TOAD III PLUS: फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास

  • डुअल वायरलेस कनेक्टिविटी: BT 5.3 और 2.4 GHz RF सपोर्ट के साथ लैग-फ्री एक्सपीरियंस
  • डुअल डिवाइस पेयरिंग: एक बटन से आसानी से डिवाइस स्विच करें
  • रिचार्जेबल बैटरी: लंबे समय तक चले, बिना बार-बार चार्ज करने की टेंशन के
  • साइलेंट क्लिकिंग: बिना शोर किए काम करें, ऑफिस और होम यूज़ के लिए परफेक्ट
  • Type-C चार्जिंग: फास्ट चार्जिंग से पावर खत्म होने की झंझट नहीं
  • एक्स्ट्रा बटन: साइड बटन से पेज नेविगेशन और DPI कंट्रोल के साथ बेहतर यूज़र एक्सपीरियंस

डिजाइन में आर्ट की झलक

TOAD III PLUS माउस के टॉप सरफेस पर वैन गॉग की पेंटिंग्स से प्रेरित ब्रश वर्क दिया गया है, जो इसे एक आर्ट पीस जैसा लुक देता है। खासतौर पर, इसकी डिजाइन में स्टारी नाइट पेंटिंग से प्रेरणा ली गई है, जिसमें नीला, पीला, नारंगी, हरा और सफेद रंगों के शानदार स्ट्रोक्स देखने को मिलते हैं। साथ ही, सिलिकॉन ग्रिप इसे पकड़ने में कंफर्टेबल बनाती है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करना आसान होता है।

कंपनी का बयान

पोर्ट्रोनिक्स के संस्थापक और निदेशक जसमीट सिंह ने कहा, "हम टेक्नोलॉजी और डिजाइन के मेल से रोजमर्रा के प्रोडक्ट्स को और बेहतर बनाने पर ध्यान दे रहे हैं। TOAD III PLUS के साथ, हमने एक ऐसा वायरलेस माउस पेश किया है जो परफॉर्मेंस, कंफर्ट और एस्थेटिक्स का बेहतरीन मिश्रण है।"

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article