बजट सेगमेंट में स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको भारतीय बाजार में एक नई Poco M स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। पोको की तरफ से अब इस स्मार्टफोन सीरीज का टीजर वीडियो भी पेश कर दिया है। एक तरह से कंपनी ने इस टीजर वीडियो के जरिए पोको एम की लॉन्चिंग को कंफर्म कर दिया है। लीक्स की मानें तो कंपनी की यह अपकमिंग सीरीज Poco M8 Series हो सकती है।
Poco M8 Series को लेकर पिछले कुछ समय से लीक्स सामने आ रही हैं। कंपनी इस सीरीज में फैंस के लिए दो स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है जिसमें POCO M8 और POCO M8 Pro शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन सीरीज को लेकर किसी भी तरह की जानकारी शेयर नहीं की गई है।
Poco India की तरफ से ऑफिशियल X हैंडल से नई लॉन्चिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है। कंपनी ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें Poco M Series को टीज किया गया है। कंपनी के पिछले लीक्स को ध्यान में रखें तो अपकमिंग सीरीज Poco M8 सीरीज हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि अपकमिंग सीरीज Redmi Note 15 सीरीज का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
Poco M8 Series के संभावित फीचर्स
सामने आ रहे रेंडर्स की मानें तो Poco M8 में ग्राहकों को बैक पैनल ब्लैक, ब्लू के साथ-साथ डुअल टोन में मिल सकता है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल में वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है जिसमें दो कैमरा सेंसर मिल सकते हैं। अपकमिंग स्मार्टफोन्स के कुछ फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
Poco M8 सीरीज में आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज ऑपश्न मिल सकती है। कंपनी इसमें वर्चुअल रैम का भी ऑप्शन दे सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 12 मेगाकिस्ल का डुअल कैमरा सेंसर मिल सकता है। स्मार्टफोन में आपको 5520mAh की बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है।
