टेक एंड गैजेट्स

POCO M8 5G की इंडिया लॉन्च डेट का हुआ खुलासा, Flipkart में शुरू होगी सेल

पोको के फैंस का POCO M8 5G के लिए अब इंतजार खत्म होने वाला है। कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्च डेट कंफर्म कर दी गई है। पोको इस स्मार्टफोन को बजट सेगमेंट में लॉन्च करेगा जिसमें ग्राहकों को तगड़े फीचर्स और शानार डिजाइन मिलने वाला है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Image

पोको के इस स्मार्टफोन में आपको दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है। पोको का अपकमिंग स्मार्टफोन Poco M8 5G होगा। पिछले काफी दिनों से पोको के इस स्मार्टफोन की चर्चा चल रही थी। अब जल्द ही इसे भारतीय बाजार में पेश किया जा रहा है।

पोको के फैंस का POCO M8 5G के लिए अब इंतजार खत्म होने वाला है। कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्च डेट कंफर्म कर दी गई है। पोको इस स्मार्टफोन को बजट सेगमेंट में लॉन्च करेगा जिसमें ग्राहकों को तगड़े फीचर्स और शानार डिजाइन मिलने वाला है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

POCO M8 5G को कंपनी 8 जनवरी को लॉन्च करने जा रहा है। इस स्मार्टफो को इस दिन दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। अपमकिंग स्मार्टफोन की सेल की बात करें तो आप इसकी सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर होगी। फ्लिपकार्ट में POCO M8 5G के लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है जिससे इसके कई सारे फीचर्स भी सामने आ चुके हैं।

POCO M8 5G के फीचर्स

POCO M8 5G कंपनी का एक स्लिम डिजाइन वाला स्मार्टफोन होने वाला है। इसमें आपको 7.35mm की थिकनेस मिलने वाली है। इसके वाला इस स्मार्टफोन का वेट सिर्फ और सिर्फ 178 ग्राम मिलने वाला है। इस स्मार्टफोन में मिलेन वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 6.77 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलने वाली है। इसके अलावा स्मार्टफोन में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट भी मिलेगा। इसमें आपको Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया जा सकता है।

पोको के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में मिलने वाले कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इसके आलावा इसमें आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज देखने को मिल सकती है। स्मार्टफोन में आपको 5520mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article