टेक एंड गैजेट्स

Xiaomi के हर स्मार्टफोन में होगा इंडस ऐपस्टोर, ऐप्स की दुनिया बनेगी आसान!

PhonePe Indus App Store: वॉलमार्ट समर्थित फोनपे ने पिछले साल फरवरी में इंडस ऐपस्टोर लॉन्च किया था, जिसे गूगल के प्ले स्टोर को चुनौती देने के रूप में पेश किया गया था। यह एक एंड्रॉयड-आधारित मोबाइल ऐप स्टोर है, जिसे भारत के लोगों की जरूरतों और संस्कृति के हिसाब से तैयार किया गया है।

Image

PhonePe Indus App Store

PhonePe Indus App Store: ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफार्म फोनपे (PhonePe) के इंडस ऐपस्टोर (Indus App Store) ने शाओमी इंडिया के साथ एक लंबी अवधि की साझेदारी की घोषणा की है। इसका मतलब यह है कि अब भारत में जो भी नया शाओमी स्मार्टफोन आएगा, उसमें इंडस ऐपस्टोर पहले से इंस्टॉल होगा। इसके साथ ही, जो पुराने शाओमी फोन हैं, उनमें 'गेटऐप्स' की जगह इंडस ऐपस्टोर लिया जाएगा। इस साझेदारी का उद्देश्य यूजर्स का अनुभव बेहतर बनाना, ऐप्स को ढूंढना आसान बनाना और ऐप्स की पहुंच को बढ़ाना है।

इंडस ऐपस्टोर की मुख्य कारोबार अधिकारी (सीबीओ) प्रिया एम नरसिम्हन ने कहा, “शाओमी इंडिया की पहुंच को हमारे स्थानीय ऐप खोज मंच से जोड़कर, हम उपयोगकर्ताओं को एक आसान और सांस्कृतिक रूप से सही अनुभव दे रहे हैं, साथ ही डेवलपर्स के लिए नए अवसर भी बना रहे हैं। यह साझेदारी भारत में मोबाइल ऐप्स को ढूंढने और इस्तेमाल करने के तरीके को बदलने की दिशा में पहला कदम है।”

वॉलमार्ट समर्थित फोनपे ने पिछले साल फरवरी में इंडस ऐपस्टोर लॉन्च किया था, जिसे गूगल के प्ले स्टोर को चुनौती देने के रूप में पेश किया गया था। यह एक एंड्रॉयड-आधारित मोबाइल ऐप स्टोर है, जिसे भारत के लोगों की जरूरतों और संस्कृति के हिसाब से तैयार किया गया है।

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article