Dhanteras 2022: धनतेरस के मौके पर PhonePe ने सोने और चांदी की खरीदारी पर ऑफर्स की घोषणा की है। ये प्लेटफॉर्म के गोल्डन डेज कैंपेन का हिस्सा है। कंपनी ने कहा है कि ग्राहक धनतेरस ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं और सोने पर 2,500 रुपये तक और चांदी पर 500 रुपये तक कैशबैक पा सकते हैं।
कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा है कि धनतेरस सोने और चांदी खरीदने के लिए शुभ समय होता है। इस मौके पर फोनपे अपने यूजर्स को ऐप पर 1,000 रुपये या इससे ज्यादा का सोना या चांदी खरीदने पर आकर्षक डिस्काउंट दे रहा है।
कंपनी ने आगे कहा कि जो ग्राहक सोने या चांदी (डिजिटल, कॉइन या बार) खरीदते हैं उन्हें कैशबैक ऑफर का फायदा मिलेगा। ग्राहक ऑफर का फायदा 26 अक्टूबर तक उठा सकेंगे। फोनपे के दावे के मुताबिक ग्राहक प्लेटफॉर्म से 24K सोना और चांदी खरीद सकते हैं। हर गोल्ड कॉइन के साथ प्योरिटी सर्टिफिकेट भी मिलेगा। ग्राहक कॉइन और बार के लिए डोरस्टेप डिलीवरी का ऑप्शन भी सेलेक्ट कर सकते हैं।
PhonePe से ऐसे खरीदें सोना:
- सबसे पहले फोनपे ओपन करें और होमपेज से वेल्थ आइकन पर टैप करें।
- इसके बाद अपनी पसंद से गोल्ड या सिल्वर बटन पर टैप करें।
- इसके बाद 'Start Accumulating' या 'Buy More
Gold ' पर टैप करें। - अगर आप चाहें तो गोल्ड या सिल्वर कॉइन पर भी क्लिक कर सकते हैं और खरीद कर घर पर मंगा सकते हैं।
- इसके बाद आपको अकाउंट करना होगा और Proceed पर क्लिक करना होगा।
- अंत में 'Proceed to Pay' पर टैप करें और परचेज को पूरा करें।
