ओप्पो ने इन स्मार्टफोन्स को Hasselblad की पार्टनरशिप के साथ तैयार किया है इसलिए इसमें आपको कैमरा सेगमेंट में तगड़ी परफॉर्मेंस मिलने वाली है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अपनी लिस्ट में इन्हें शामिल कर सकते हैं।
ओप्पो ने भारतीय बाजार में लॉन्च की नई स्मार्टफोन सीरीज। (फोटो क्रेडिट- Oppo)
Oppo ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय बाजार में Oppo Find X9 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन बाजार में उतारे हैं जिसमें Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro शामिल है। ओप्पो ने दोनों ही लेटेस्ट स्मार्टफोन में मीडिया टेक का लेटेस्ट चिपसेट Dimensity 9500 का सपोर्ट दिया है। ओप्पो ने इन स्मार्टफोन्स को Hasselblad की पार्टनरशिप के साथ तैयार किया है इसलिए इसमें आपको कैमरा सेगमेंट में तगड़ी परफॉर्मेंस मिलने वाली है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अपनी लिस्ट में इन्हें शामिल कर सकते हैं।
Oppo Find X9 सीरीज की कीमत
Oppo Find X9 में आपको दो स्टोरेज वेरिएंट देखने को मिलते हैं। इसमें बेस वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 74,999 रुपये है। इसका दूसरा वेरिएंट 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है जिसे कंपनी ने 84,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। Oppo Find X9 में आपको Space Black और Titanium Grey कलर ऑप्शन मिलेगा।
सीरीज के टॉप वेरिएंट यानी Find X9 Pro की बात करें तो इसमें आपको 16GB रैम के साथ 512GB की स्टोरेज मिलेगी। इसे खरीदने के लिए आपको 1,09,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस स्मार्टफोन में आपको Silk White और Titanium Charcoal कलर ऑप्शन मिलेगा। Oppo Find X9 सीरीज की सेल 21 नवंबर से Oppo India Store, Flipkart और Amazon पर शुरू होगी। अगर आप स्मार्टफोन के साथ Hasselblad Teleconverter Kit खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 29,999 रुपये अलग से खर्च करने होंगे।
Oppo Find X9 के स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Find X9 में कंपनी ने 6.59 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा।
डिस्प्ले में 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है जिससे आप इसे तेज धूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
डिस्प्ले को टूटने से बचाने के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन मिलती है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया है।
Oppo Find X9 में ओप्पो ने 16GB तक की LPDDR5X RAM और 512GB तक की स्टोरेज दी है।
गेमिंग जैसे टास्क में फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+50+50 मेगापिक्सल के सेंसर दिए गए हैं।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Oppo Find X9 को पावर देने के लिए इसमें 7,025mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Oppo Find X9 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Find X9 Pro में भी आपको 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 200+50+50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Oppo Find X9 Pro में परफॉर्मेंस के लिए Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है।
इसमें आपको 16GB तक की LPDDR5X रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।
स्मार्टफोन को मल्टी टास्किंग के दौरान ठंडा रखने के लिए VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
Oppo Find X9 Pro में कंपनी ने 7500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 80W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।
गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें