टेक एंड गैजेट्स

YouTube में आया शानदार फीचर, अब सिर्फ एक क्लिक में ऐप से हट जाएंगे सभी शॉर्ट्स

बता दें कि यूट्यूब ने अक्टूबर 2025 में शॉर्ट्स टाइम का फीचर देने का ऐलान किया था। उस समय इसकी टाइमिंग 15 मिनट तक की थी लेकिन अब यूट्यूब ने इस लिमिट को जीरो कर दिया है।

Image

यूट्यूब अपने यूजर्स के लिए लाया नया फीचर। (फोटो क्रेडिट-Digit)

यूट्यूब ओपन करते ही स्क्रीन पर शॉर्ट्स नजर आने लगते हैं भले ही आप लॉन्ग वीडियो कंटेंट देखना चाहते हों। अगर आप इस समस्या से परेशान है तो अब आपकी बड़ी टेंशन खत्म होने वाली है। यूट्यूब ने इस समस्या को पूरी तरह से खत्म करने के लिए एक शानदार फीचर पेश कर दिया है। आप सिर्फ एक क्लिक में शॉर्ट वीडियो को हटा पाएंगे।

आपको बता दें कि यूट्यूब पर पहले से ही शॉर्ट्स के लिए टाइम लिमिट का ऑप्शन मौजूद था लेकिन अब कंपनी ने इसे अपडेट कर दिया है। शॉर्ट्स पर पहले कम से कम 15 मिनट तक का टाइम सेट किया जा सकता था लेकिन अब इसकी लिमिट को जीरो कर दिया गया है। YouTube के टाइम मैनेजमेंट सेटिंग में आपको शॉर्ट्स के लिए जीरो मिनट का ऑप्शन मिल जाएगा। साफ शब्दों में कहें तो अब आप अपनी फीड से शॉर्ट्स को पूरी तरह से बंद कर सकते हैं।

2025 में पहली बार आया था फीचर

बता दें कि यूट्यूब ने अक्टूबर 2025 में शॉर्ट्स टाइम का फीचर देने का ऐलान किया था। उस समय इसकी टाइमिंग 15 मिनट तक की थी लेकिन अब यूट्यूब ने इस लिमिट को जीरो कर दिया है। यूट्यूब के इस फीचर का सबसे बड़ा उद्देश्य पैरेंट्स को ऐप पर ज्यादा कंट्रोल देना है ताकि उन्हें पता रहे कि उनके बच्चे शॉर्ट्स पर स्क्रॉल करने में कितना समय बिता रहे हैं।

शॉर्ट्स की लिमिट को जीरो सेट करने पर आपकी फीड से शॉर्ट्स पूरी तरह से हट जाएंगे। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा कि शॉर्ट्स देखने में बर्बाद होने वाला समय आसानी से बचा पाएंगे। कंपनी ने इस अपडेट को इसे धीरे-धीरे रोल आउट करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सेटिंग को एक्टिव करने के बाद शॉर्ट्स के टैब में एक भी वीडियो नहीं दिखाई देगी।

इस तरह से इनेबल करें सेटिंग

इस सेटिंग को इनेबल करने के लिए आपको सबसे पहले अपने यूट्यूब ऐप को ओपन करना होगा। इसके बाद आपको राइट कॉर्नर पर बने यू टैब को ओपन करना होगा। अब आपको सेटिंग के ऑप्शन पर जाना होगा। अब आपको टाइम मैनेजमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अगले स्टेप में आपको शॉर्ट्स फीड लिमिट पर टैब करना होगा। यहां आपको लिमिट जीरो करने का ऑप्शन मिल जाएगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article