टेक एंड गैजेट्स

ChatGPT ने लॉन्च किया नया फीचर, डेली रूटीन वर्क में यूजर्स को मिलेगी बड़ी सहूलियत

OpenAI ने Library फीचर को अपने मेन मेन्यू में शामिल किया है। इस विकल्प पर क्लिक करने से यूज़र अपनी सभी अपलोड की गई फाइलें—जैसे डॉक्यूमेंट, इमेज, स्प्रेडशीट, प्रेज़ेंटेशन और अन्य फॉर्मैट—एक ही जगह पर देख सकते हैं।

Image

चैटजीपीटी ने लॉन्च किया नया फीचर।(फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप एआई चैटबॉट ChatGPT इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। ओपनएआई ने चैटजीपीटी के करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए एक या फीचर लॉन्च किया है। ChatGPT के इस नए फीचर का नाम ‘Library’ है। इस फीचर की मदद से फाइल्स को शेयर करना और इस्तेमाल करना पहले से काफी आसान हो जाएगा। अब यूजर जो फाइल एक बार अपलोड करेंगे उसे बार-बार अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

चैटजीपीटी का यह नया ‘Library’ फीचर एक तरह के Locker की तरह काम करता है जहां पर सभी अपलोड फाइल्स दिखाई देंगी। इसमें यूजर्स को बस अपनी जरूरी फाइल्स को चुनना होगा और चैट में उसे जोड़ सकते हैं। इससे यूजर्स को पुरानी फाइल को तलाशन नहीं पड़ेगा और इससे समय की भी काफी बचत होगी।

ऐसे कर पाएंगे इस्तेमाल

OpenAI ने Library फीचर को अपने मेन मेन्यू में शामिल किया है। इस विकल्प पर क्लिक करने से यूज़र अपनी सभी अपलोड की गई फाइलें—जैसे डॉक्यूमेंट, इमेज, स्प्रेडशीट, प्रेज़ेंटेशन और अन्य फॉर्मैट—एक ही जगह पर देख सकते हैं।

इसके साथ ही, चैट के दौरान अटैचमेंट आइकन पर क्लिक करके ‘Recent Files’ सेक्शन से भी फाइलें सीधे चुनी जा सकती हैं। इस सेक्शन में हाल ही में अपलोड की गई तीन फाइलें दिखाई देंगी, जिन्हें यूज़र आसानी से उसी चैट या किसी नए चैट में जोड़ सकते हैं। इसके अलावा, फाइलों को उनके टाइप या अपलोड स्टेटस के आधार पर फिल्टर भी किया जा सकता है। इससे बड़ी संख्या में फाइलों के बीच जरूरी डॉक्यूमेंट ढूंढना काफी आसान हो जाता है।

जिन यूज़र्स के पास बहुत ज्यादा फाइलें होती हैं, उनके लिए OpenAI ने सर्च और फिल्टर का इस्तेमाल आसान बना दिया है। OpenAI के अनुसार, यह फीचर फिलहाल ChatGPT के पेड यूज़र्स—जैसे Plus, Pro और Business प्लान—के लिए उपलब्ध है। हालांकि, अभी यह सुविधा यूरोपियन इकोनॉमिक एरिया (EEA), स्विट्जरलैंड और यूके में उपलब्ध नहीं है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article