टेक एंड गैजेट्स

OnePlus Turbo गीगबेंच पर हुआ लिस्ट, बाजार में जल्द दस्तक देगा, लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स

कंपनी की तरफ से कुछ दिन पहले ही कंफर्म किया गया है कि जनवरी 2026 में वह OnePlus Turbo सीरीज को लॉन्च करेगा। वनप्लस की यह स्मार्टफोन पहले होम मार्केट में लॉन्च होगी इसके बाद इसे ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

Image

वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन्स में मिलेंगे धमाकेदार फीचर्स।(फोटो क्रेडिट-Digit)

2025 का पूरा साल स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी धमाकेदार रहा है। Apple, Samsung, Google, Vivo और OnePlus ने बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च किए। 2026 की शुरुआत में भी कुछ बड़े धमाके होने जा रहे हैं। कई टेक दिग्गज अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स को बाजार में उतारने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में वनप्लस भी अपने फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रहा है जो कि OnePlus Turbo होगा।

कंपनी की तरफ से कुछ दिन पहले ही कंफर्म किया गया है कि जनवरी 2026 में वह OnePlus Turbo सीरीज को लॉन्च करेगा। वनप्लस की यह स्मार्टफोन पहले होम मार्केट में लॉन्च होगी इसके बाद इसे ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में वनप्लस के एक अपकमिंग स्मार्टफोन को Geekbench डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है, माना जा रहा है कि यह वनप्लस टर्बो हो सकता है।

Geekbench लिस्टिंग से स्मार्टफोन के सॉफ्टवेयर, स्टोरेज और चिपसेट से जुड़ी कई सारी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिप्स्टर की तरफ से स्मार्टफोन्स की कई सारी डिटेल्स भी लीक की गई हैं। Geekbench में अपकमिंग स्मार्टफोन को मॉडल नंबर PLU110 के साथ स्पॉट किया गया है। लीक्स की मानें तो OnePlus Turbo में कंपनी Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है।

स्मार्टफोन में मिलेगी शानदार परफॉर्मेंस

गीगबेंच लिस्टिंग के अनुमान लगाया जा सकता है कि कंपनी स्मार्टफोन में 12GB की रैम दे सकती है। इसके अलावा स्मार्टफोन्स में एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट दिया जा सकता है। स्मार्टफोन ने सिंगल कोर पर 2124 और मल्टी कोर टेस्ट में 6880 अंक हासिल किए हैं जिससे यह पता चलता है कि मल्टी टास्किंग डेली रूटीन वर्क में इस स्मार्टफोन में आपको शानदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है।

OnePlus Turbo में आपको 6.4 इंच से बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है जिसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। डिस्प्ले में OLED पैनल मिल सकता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 9000mAh की बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है। स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो इसमें आपको 256GB से लेकर 512GB तक की स्टोरेज ऑप्शन दी जा सकती है। कंपनी अपकमिंग सीरीज को मिड रेंज फ्लैगशिप सेगमेंट में पेश कर सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article