टेक एंड गैजेट्स

धाकड़ फीचर्स के साथ आ रहा OnePlus Nord CE 4, 25 हजार तक होगी कीमत

OnePlus Nord CE 4 Set To Launch In india: वनप्लस नोर्ड CE 4 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इसके अलावा फोन में रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस होगा।

Image

OnePlus Nord CE 4

OnePlus Nord CE 4 Set To Launch In india: वनप्लस अपने नए मिड रेंज फोन वनप्लस नॉर्ड सीई 4 को जल्द भारत में लॉन्च करने वाला है। इस फोन को 1 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ गई है। वनप्लस नोर्ड सीई 3 के सक्सेसर होने वाले इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट से लैस किया जाएगा। वहीं इसे दो अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

OnePlus Nord CE 4: कंपनी ने की घोषणा

वनप्लस इंडिया ने आगामी फोन की रैम और स्टोरेज स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। कंपनी ने अपनी पोस्ट में कहा, "1 टीबी तक स्टोरेज के साथ गेम, मीम्स, यादें और उनके बीच की सभी चीजें इकट्ठा करें और उन्हें OnePlusNordCE4 पर क्विक ऐप स्विचिंग की मदद से एक ही समय में कई प्लेटफार्म्स पर शेयर करें।" स्मार्टफोन में 8GB LPDDR4X रैम होगी जिसे वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया जा सकता है।

इसके अलावा वनप्लस नोर्ड CE 4 में 256GB तक UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज होने की पुष्टि की गई है। हालांकि, फोन को 128 जीबी बेस वेरियंट में पेश किया जा सकता है। फोन को सेलाडॉन मार्बल और डार्क क्रोम कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।

OnePlus Nord CE 4: संभावित फीचर्स

फोन के कई लीक्स भी निकलकर आए हैं जिसमें दावा किया गया है कि वनप्लस नोर्ड CE 4 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इसके अलावा फोन में रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। स्मार्टफोन में 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article