दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस की तरफ से भारत में एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है। वनप्लस ने फैंस का लंबा इंतजार खत्म करते हुए बाजार में OnePlus 15 को पेश कर दिया है। वनप्लस ने इस स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस किया है जिससे इसमें आपको तगड़ी परफॉर्मेंस मिलने वाली है। आपको बता दें कि इस चिपसेट के साथ आने वाला यह भारत का पहला स्मार्टफोन है।
अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह स्मार्टफोन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको सिर्फ पावरफुल प्रोसेसर ही नहीं बल्कि फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए दमदार कैमरा और लंबी बैटरी मिलने वाली है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को फास्ट चार्ज करने के लिए 100W की सुपर वॉक चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। आइए आपको इसकी पूरी डिटेल्स जानकारी देते हैं।
OnePlus 15 की कीमत
OnePlus 15 को कंपनी ने दो वेरिएंट के साथ मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें आपको पहला वेरिएंट 12GB की रैम और 256GB के साथ और दूसरा वेरिएंट 16GB रैम और 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। कीमत की बात करें तो 12GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये और 16GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन की सेल भारतीय बाजार में शुरू हो चुकी है। इस स्मार्टफोन में आपको Infinite Black, Sand Storm और Ultra Violet कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं।
OnePlus 15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
- OnePlus 15 में आपको 6.78 इंच की फ्लेक्सिबल एमोलेड स्क्रीन दी गई है।
- इसके डिस्प्ले में आपको 165Hz का रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
- परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है।
- गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए इसमें OP Gaming Core दिया गया है।
- OnePlus 15 में आपको 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।
- इस स्मार्टफोन की सेफ्टी को बढ़ाने के लिए इसमें चार IP रेटिंग IP66, IP68, IP69 और IP69K शामिल हैं।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+50+50 मेगापिक्सल के सेंसर मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।
- स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 7300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 100W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
