Samsung Galaxy S24 Ultra की औंधे मुंह गिरी कीमत, 200MP कैमरे वाला फोन अब बजट में
Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती हुई है। अगर आप 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो अब सैमसंग के इस फोन को बजट में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Nov 13 2025, 19:09 IST
Image Credit : Digit01 / 09
मार्केट में फ्लैगशिप स्मार्टफोन के नाम पर कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं लेकिन, जब बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन की बात होती है तो Samsung Galaxy S24 Ultra एक बेस्ट ऑप्शन बन जाता है।
Image Credit : Digit02 / 09
Samsung Galaxy S24 Ultra कैमरा डिपॉर्टमेंट के नाम पर Apple, Google, OnePlus और Vivo समेत दूसरे स्मार्टफोन कंपनियों को कड़ी टक्कर देता है। सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी यह एक अच्छा ऑप्शन बन चुका है।
Image Credit : Digit03 / 09
अगर आप सिर्फ महंगे होने की वजह से Samsung Galaxy S24 Ultra को नहीं खरीद पा रहे थे तो अब आपके पास इसे सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत में घर ले जाने का शानदार मौका है।
Image Credit : Digit04 / 09
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट में Samsung Galaxy S24 Ultra को 1,34,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। यह प्राइस इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। फ्लिपकार्ट ने इसकी कीमत में भारी कटौती कर दी है।
Image Credit : Digit05 / 09
फ्लिपकार्ट ग्राहकों को Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर इस समय फ्लैट 35% का डिस्काउंट दे रहा है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 87,499 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Image Credit : Digit06 / 09
फ्लिपकार्ट में आपको तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके Samsung Galaxy S24 Ultra की खरीदारी पर 47,300 रुपये तक की सीधी बचत कर सकते हैं।
Image Credit : Digit07 / 09
हालांकि आपको ध्यान रखना होगा कि आपके पुराने स्मार्टफोन की एक्सचेंज वैल्यू उसकी वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी। इसलिए जरूरी नहीं कि आपको अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू मिल ही जाए।
Image Credit : Digit08 / 09
Samsung Galaxy S24 Ultra में 6.8 इंच की LTPO AMOLED 2X स्क्रीन मिलती है जिसमें प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Armor ग्लास दिया गया है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 को सपोर्ट करता है। इसमें आपको 12GB तक की रैम और 1TB की स्टोरेज ऑप्शन भी मिलती है।
Image Credit : Digit09 / 09
परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें चार कैमरे मिलते हैं जिसमें 200+10+50+12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें कंपनी ने 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।