टेक एंड गैजेट्स

Oneplus 12: भारत में 23 जनवरी को लॉन्च होगी सीरीज, कीमत-फीचर्स और कैमरा, जानें पूरी डिटेल्स

Oneplus 12 Series: Oneplus 12 को 4वीं जनरेशन के हैसल ब्लेड कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन क्वालकॉम 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। इसके 12GB+256GB स्टोरेज वाले वेरियंट की भारत में कीमत 69,999 रुपये हो सकती है।

Image

Oneplus 12 Series

Oneplus 12 Series: स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने अपनी आगामी फ्लैगशिप सीरीज वनप्लस 12 (Oneplus 12) को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस सीरीज को कल यानी 23 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। सीरीज के तहत कंपनी Oneplus 12 Oneplus 12R स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही सीरीज की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। वनप्लस 12 को 4 जनरेशन के हैसल ब्लेड कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन क्वालकॉम 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। फोन में पहले से बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। वनप्लस स्मार्टफोन के साथ वनप्लस बड्स 3 ईयरबड्स को भी लॉन्च किया जाएगा। सीरीज की लॉन्चिंग कल (23 जनवरी) शाम 7.30 से है।

Oneplus 12: संभावित कीमत

हालांकि, अब तक कंपनी ने सीरीज की कीमत की घोषणा नहीं की है। लीक्स में Oneplus 12 Series की भारत में कीमत की जानकारी सामने आई है। टिप्सटर इशान अग्रवाल के अनुसार, 12GB+256GB स्टोरेज वाले वनप्लस 12 की भारत में कीमत 69,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वाले वनप्लस 10आर की कीमत 40,000 रुपये हो सकती है। वहीं वनप्लस बड्स 3 को 5,900 रुपये में पेश किया जा सकता है। बता दें कि वनप्लस 12 सीरीज को पहले ही घरेलू मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है।

Oneplus 12: स्पेसिफिकेशन हाइलाइट्स

डिस्प्ले- 6.8 इंच 2K एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट

प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट

रैम और स्टोरेज - 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज

एंड्रॉयड वर्जन - एंड्रॉयड 14 ( 4 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट)

कैमरा- 48 (प्राइमरी, OIS सपोर्ट के साथ), 48MP (अल्ट्रावाइड), 64MP टेलीफोटो, 12MP

सेल्फी कैमरा- 32MP

बैटरी और चार्जिंग- 5400mAh बैटरी, 100 वॉट फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article