टेक एंड गैजेट्स

Oneplus 12 Series Launch Today: Oneplus 12 और Oneplus 12R की लॉन्चिंग आज, फीचर्स से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Oneplus 12R Launch Today in India: वनप्लस 12R में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट, 16GB रैम के साथ 5,000mAh की बैटरी और रैपिड 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

Image

Oneplus 12 Series

Oneplus 12 Series Latest News in Hindi: स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस आज यानी 23 जनवरी को शाम 7.30 बजे अपनी फ्लैगशिप सीरीज वनप्लस 12 सीरीज को भारत में लॉन्च करेगा। इस सीरीज के तहत Oneplus 12 और Oneplus 12R स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन के साथ कंपनी वनप्लस बड्स 3 ईयरबड्स को भी लॉन्च करने वाली है। आगामी फ्लैगशिप को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज से लैस किया जाएगा। फोन में 4वीं जनरेशन के हैसल ब्लेड कैमरा सेंसर मिलेंगे। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Oneplus 12 Series Price: वनप्लस सीरीज संभावित कीमत

अब तक वनप्लस ने अपनी आगामी सीरीज की कीमत की घोषणा नहीं की है। टिप्सटर इशान अग्रवाल ने एक्स अकाउंट पर वनप्लस 12 सीरीज की कीमत की जानकारी दी है। टिप्सटर के अनुसार, 12GB+256GB स्टोरेज वाले वनप्लस 12 की कीमत 69,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वाले वनप्लस 10आर की कीमत 40,000 रुपये हो सकती है। वहीं वनप्लस बड्स 3 को 5,900 रुपये में पेश किया जा सकता है।

Oneplus 12 Feature: संभावित फीचर्स

  • डिस्प्ले- 6.8 इंच 2K एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट
  • रैम और स्टोरेज - 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज
  • एंड्रॉयड वर्जन - एंड्रॉयड 14 ( 4 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट)
  • कैमरा- 48 (प्राइमरी, OIS सपोर्ट के साथ), 48MP (अल्ट्रावाइड), 64MP टेलीफोटो, 12MP, 4वीं जनरेशन के हैसल ब्लेड कैमरा सेंसर
  • सेल्फी कैमरा- 32MP
  • बैटरी और चार्जिंग- 5400mAh बैटरी, 100 वॉट फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट

Oneplus 12R Expected Features: वनप्लस 12R संभावित फीचर्स

वनप्लस 12R में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट, 16GB रैम के साथ 5,000mAh की बैटरी और रैपिड 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article