टेक एंड गैजेट्स

Amazon Sale: OnePlus के धांसू स्मार्टफोन पर मिल रही है बड़ी छूट, जानें पूरी डील

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 08:41 PM IST

OnePlus 10R को इसी साल लॉन्च किया गया था। अब अमेजन की सेल में इस पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। यहां जानें पूरी डील।

Image

OnePlus 10R

Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में OnePlus 10R पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। फिलहाल इस फोन की बिक्री प्लेटफॉर्म पर 38,999 रुपये की जगह 32,999 रुपये में की जा रही है। इसे भारत में इसी साल लॉन्च किया गया था। इसके बेस वेरिएंट में 80W का सपोर्ट दिया गया है, जो फोन को 32 मिनट में फुल चार्ज कर देता है। वहीं, इसका एक 12GB रैम एडिशन भी जो 150W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसकी कीमत 37,999 रुपये है।

लेकिन, जिस वेरिएंट की हम बात कर रहे हैं वो बेस वेरिएंट है और ये ब्लैक और ब्लू वाले दो कलर में आता है। OnePlus 10R का बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। ये वेरिएंट ज्यादातर वनप्लस डिवाइस के लिए स्टैंडर्ड है। लेकिन, इस फोन में आपको प्लास्टिक बॉडी मिलेगी और अलर्ट स्लाइडर भी नहीं मिलेगा।

आपको बता दें कि एक्सिस बैंक, सिटी बैंक और ICICI बैंक कार्ड्स भी ऑफर चल रहे हैं। ऐसे में ग्राहक इस पर 2,000 रुपये तक इंस्टैंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं। साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत 28,000 रुपये तक छूट भी पाई जा सकती है। इससे फोन की कीमत और भी कम हो जाएगी। हालांकि, इसके लिए आपका पुराना फोन ठीक स्थिति में होना चाहिए।

ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8100-MAX प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले, 50MP प्राइमरी कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरे के साथ आता है। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। 80W का चार्जर फोन को 32-मिनट में फुल चार्ज कर देता है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 बेस्ड OxygenOS पर चलता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article