वनप्लस की तरफ से कुछ दिन पहले ही बाजार में OnePlus 15 को लॉन्च किया गया है। लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च होते ही OnePlus 13 की कीमत में बड़ी कटौती हो गई है। अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं जिसमें हाई स्पीड परफॉर्मेंस मिले तो OnePlus 13 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको बड़ी बैटरी के साथ दमदार प्रोसेसर और सेगमेंट का बेहतरी कैमरा सेटअप मिलता है।
आपको बता दें कि OnePlus 13 सीरीज में OnePlus 13, OnePlus 13s, और OnePlus 13r स्मार्टफोन्स शामिल हैं। इस समय सभी वेरिएंट्स में आपको अच्छी खासी डील्स देखने को मिलने वाली है। नए स्मार्टफोन की एंट्री के बाद OnePlus 13 अब अपने लॉन्च प्राइस से बेहद कम कीमत में मिल रहा है। आइए आपको इस पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर और इसके फीचर्स की डिटेले जानकारी देत हैं।
OnePlus 13 की कीमत हुई धड़ाम
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट देशभर के करोड़ों स्मार्टफोन लवर्स को इस समय OnePlus 13 को सस्ती कीमत में खरीदने का मौका दे रही है। फ्लिपकार्ट में OnePlus 13 के 256GB वेरिएंट को 72,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि अब आप इससे हजारों रुपये कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। फ्लिपकार्ट इस पर फ्लैट 14% पर्सेंट का डिस्काउंट दे रहा है। जिसके बाद इसकी कीमत सिर्फ 62, 487 रुपये रह गई है। मतलब अब आपके सीधे-सीधे 10,413 रुपये बचने वाले हैं।
Flipkart ग्राहकों को Oneplus 13 की खरीदारी पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। Axis Bank Flipkart Debit Card पर ग्राहकों को 5% की छूट मिलेगी। वहीं PNB Credit Card पर कंपनी 10% तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
40 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका
अगर आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेते हैं तो आपके भारी भरकम पैसे बचने वाले हैं। फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर में 48 हजार रुपये से ज्यादा की बचत का मौका दे रहा है। अगर आप इस ऑफर का लाभ लेकर25 हजार रुपये भी बचा लेते हैं तो आपको Oneplus 13 सिर्फ 37,487 रुपये में खरीदकर घर ले जा पाएंगे। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर ही निर्भर करेगी। इसलिए जरूरी नहीं है कि इतनी एक्सचेंज वैल्यू आपको मिल ही जाए।
OnePLus 13 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
- OnePlus 13 में कंपनी ने ग्लास बैक और पॉलीमर बैक डिजाइन दिया है। स्मार्टफोन में IP68 की रेटिंग भी मिलती है।
- OnePlus 13 में कंपनी ने 6.82 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी गई है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।
- डिस्प्ले को टूटने से बचाने के लिए कंपनी ने इसमें Ceramic Guard glass, Mohs level 4 की प्रोटेक्शन दी है।
- परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite वाला प्रोसेसर दिया गया है।
- इसमें वनप्लस की तरफ से 1TB तक की स्टोरेज और 24GB तक की रैम का सपोर्ट मिलता है।
- फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन मेंट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+50+50 मेगापिक्सल के सेंसर मिलते हैं।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए 6000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलता है।
