टेक एंड गैजेट्स

आ रहा है WhatsApp Plus! मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स, एक महीने का सब्सक्रिप्शन 273 रुपये

WhatsApp Plus Subscription: मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग ऐप WhatsApp जल्द ही एक नया वर्जन पेश करने वाली है जिसे इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को पैसे देने होंगे।

Image

अब WhatsApp चलाने के लिए देने होंगे पैसे! एक महीने का सब्सक्रिप्शन 273 रुपये

यदि आप भी WhatsApp इस्तेमाल करते हैं और खासतौर पर इसी पर निर्भर हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta एक नए वैकल्पिक सब्सक्रिप्शन सर्विस ‘WhatsApp Plus’ की टेस्टिंग कर रही है। यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया जा रहा है, जो अपने मैसेजिंग अनुभव को ज्यादा पर्सनलाइज और कस्टमाइज करना चाहते हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह एक “कॉस्मेटिक” अपग्रेड होगा, यानी इसमें ऐप के लुक और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।

क्या होंगे WhatsApp Plus के फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp Plus में कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। जहां सामान्य यूजर्स सिर्फ 3 चैट को पिन कर सकते हैं, वहीं सब्सक्राइबर 20 तक चैट पिन कर पाएंगे। इसके अलावा यूजर्स को नए चैट थीम्स, कस्टम ऐप आइकन और इंटरफेस को बदलने के विकल्प मिलेंगे।

इतना ही नहीं, यूजर्स अलग-अलग चैट या कस्टम लिस्ट के लिए अलग नोटिफिकेशन और रिंगटोन भी सेट कर सकेंगे। साथ ही कॉन्टैक्ट्स और ग्रुप चैट्स को बेहतर तरीके से कैटेगराइज करने के नए ऑप्शन भी दिए जा सकते हैं।

बीटा टेस्टिंग में है सर्विस

फिलहाल ‘WhatsApp Plus’ बीटा टेस्टिंग स्टेज में है, यानी अभी यह तय नहीं है कि सभी फीचर्स फाइनल वर्जन में शामिल होंगे या नहीं। Meta का कहना है कि वह छोटे स्तर पर टेस्टिंग कर यूजर्स से फीडबैक ले रही है, ताकि सर्विस को और बेहतर बनाया जा सके।

क्या होगी सब्सक्रिप्शन की कीमत

WhatsApp ने अभी आधिकारिक तौर पर कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यूरोप में इसकी कीमत करीब €2.49 प्रति माह हो सकती है, जबकि पाकिस्तान में यह लगभग 229 PKR के आसपास हो सकती है।

इसके अलावा कंपनी कुछ यूजर्स को एक महीने का फ्री ट्रायल भी दे सकती है। भारत में इसकी कीमत करीब 273 रुपये प्रति माह हो सकती है, हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अभी तक सब्सक्रिप्शन प्लान के बारे में कुछ नहीं कहा है।

कब होगा लॉन्च

फिलहाल Meta ने WhatsApp Plus के ग्लोबल रोलआउट की कोई तारीख घोषित नहीं की है। माना जा रहा है कि यह सर्विस Snapchat+ और Instagram के पेड वर्जन की तरह ही होगी, जिसमें बेसिक फीचर्स फ्री रहेंगे और एडवांस कस्टमाइजेशन के लिए यूजर्स को भुगतान करना होगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article