Child SIM Card: यह देश बच्चों के लिए ला रहा है स्पेशल सिम कार्ड, इंटरनेट सेफ्टी की दिशा में बड़ा कदम

Child SIM Card: इंटरनेट की दुनिया में बच्चो की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है। इंटरनेट पर मौजूद चीजें बच्चों पर गलत असर न डालें इसके लिए कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। अब इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Apr 16 2026, 19:44 IST
चाइल्ड सिम कार्ड की तैयारीImage Credit : IStock01 / 09

चाइल्ड सिम कार्ड की तैयारी

बच्चों की सेफ्टी के लिए 'चाइल्ड सिम कार्ड'लाने की तैयारी हो रही है। इस स्पेशल सिम कार्ड में कई तरह की सर्विसेस प्रतिबंधित रहेंगी। ऐसा इसलिए होगा कि बच्चे सिर्फ उन्हीं चीजों को एक्सेस कर पाएं जो उनकी उम्र के लिए बनी हों।​

इंटरनेट का नहीं होगा दुरुपयोगImage Credit : IStock02 / 09

इंटरनेट का नहीं होगा दुरुपयोग

इंटरनेट की दुनिया में बच्चों की सेफ्टी के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा कदम है। इस सिम कार्ड का कंट्रोल पैरेंट्स के पास होगा ताकि बच्चे मोबाइल फोन्स का दुरुपयोग न कर सकें।

यहां की सरकार ला रही है स्पेशल सिम कार्डImage Credit : IStock03 / 09

यहां की सरकार ला रही है स्पेशल सिम कार्ड

अब तक सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों के लिए स्पेशल सिम कार्ड की पहल इजिप्ट की सरकार की तरफ से की गई है। सरकारने Child SIM Card की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसकी लॉन्चिंग की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक इसे 30 जून 2026 को लॉन्च किया जा सकता है।

सिम कार्ड में होंगी कई पाबंदियांImage Credit : IStock04 / 09

सिम कार्ड में होंगी कई पाबंदियां

जानकारी के अनुसार इस स्पेशल सिम कार्ड में सोशल मीडिया से जुड़ी कई बड़ी पाबंदियां होंगी जिसकी वजह से बच्चे सोशल मीडिया का मिसयूज नहीं कर पाएंगे।

फिक्स्ड इंटरनेट कंट्रोल सिस्टमImage Credit : IStock05 / 09

फिक्स्ड इंटरनेट कंट्रोल सिस्टम

सरकार ने बच्चों के लिए फिक्स्ड इंटरनेट कंट्रोल सिस्टम लागू करने की भी योजना बनाई है। टेलीकॉम ऑपरेटर की मदद से टर्मिनल डिवाइसेस को कंट्रोल किया जा सकेगा। टर्मिनल डिवाइसेस का मतलब कंटेंट का वर्गीकरण और पैरेंट्स को अधिक कंट्रोल देना है।

ड्राफ्ट तैयार करने का निर्देशImage Credit : IStock06 / 09

ड्राफ्ट तैयार करने का निर्देश

इजिप्ट के ऑनलाइन पोर्टल Daily News Egypt की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली ने इंटरनेट पर बच्चों की सुरक्षा के लिए कानून का ड्राफ्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके तहत एक बड़ा और व्यापक विधेयक लाने की तैयारी की जा रही है।

डेडिकेटेड सिम कार्ड होंगे जारीImage Credit : IStock07 / 09

डेडिकेटेड सिम कार्ड होंगे जारी

इस नई पहल में बच्चों के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर्स स्पेशल डेडिकेटेड सिम कार्ड जारी करेंगे। इन सिम कार्ड की सबसे खास बात यह रहेगी कि ये पैरेंट्स के मोबाइल नंबर से लिंक रहेंगे।

सुविधाओं को लिमिटेड किया जाएगाImage Credit : IStock08 / 09

सुविधाओं को लिमिटेड किया जाएगा

इसके साथ ही सिम कार्ड में कई सारी सुविधाओं को लिमिटेड किया जाएगा ताकि बच्चे अपनी उम्र के हिसाब से ही चीजों तक अपनी पहुंच बना सकें। हालांकि इसके लिए टेलीकॉम ऑपरेटर्स और दूसरे स्टेक होल्डर्स को वैलिडेशन प्वाइंट बनाना होगा ताकि पहचान हो सके कि सिम कार्ड को बच्चा इस्तेमाल कर रहा है।

दूसरे देशों में हो सकती है पहलImage Credit : IStock09 / 09

दूसरे देशों में हो सकती है पहल

आपको बता दें कि इजिप्ट के अलावा कई दूसरे देशों में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया गया है ऐसे में इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि दूसरे देशों में भी इस तरह के स्पेशल सिम कार्ड को लॉन्च किया जाए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!