टेक एंड गैजेट्स

नई सीरीज लाने की तैयारी में Nothing? Nothing Phone 4b का टीजर जारी, जानें क्या होगा खास

कंपनी का नया स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) नाम से लॉन्च हो सकता है। यह फोन मौजूदा Nothing (a) सीरीज के साथ शामिल किया जा सकता है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में आती है।

Image

नई सीरीज लाने की तैयारी में Nothing? Nothing Phone 4b का टीजर जारी, जानें क्या होगा खास

स्मार्टफोन कंपनी Nothing जल्द ही अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ ऐसे टीजर जारी किए हैं, जिनसे पता चल रहा है कि Nothing अपनी स्मार्टफोन लाइनअप में नई B-Series को शामिल करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि यह सीरीज कम बजट में Nothing का फोन खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश की जा सकती है।

Nothing ने टीजर के जरिए दिए संकेत

Nothing के मुख्य अकाउंट से सबसे पहले एक रहस्यमयी "(b)" टीजर शेयर किया गया था। इसके कुछ दिनों बाद Nothing India ने "(b)usted" कैप्शन के साथ एक और वीडियो जारी किया। अब कंपनी के नए टीजर में अपकमिंग डिवाइस की झलक दिखाई गई है। टीजर में Nothing के खास डिजाइन एलिमेंट्स नजर आ रहे हैं, जिसमें ट्रांसपेरेंट रियर पैनल और अंदर के कंपोनेंट्स दिखाई दे रहे हैं।

Nothing Phone (4b) नाम से आ सकता है नया फोन

रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी का नया स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) नाम से लॉन्च हो सकता है। यह फोन मौजूदा Nothing (a) सीरीज के साथ शामिल किया जा सकता है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में आती है, हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन के नाम, फीचर्स या लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन लगातार जारी किए जा रहे टीजर संकेत दे रहे हैं कि इसकी घोषणा जल्द हो सकती है।

सिंगल कैमरा सेटअप मिलने के संकेत

टीजर में फोन के पीछे सिर्फ एक रियर कैमरा दिखाई दे रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह डिवाइस बजट सेगमेंट को ध्यान में रखकर लॉन्च किया जा सकता है। Nothing आमतौर पर अपने स्मार्टफोन में अलग डिजाइन और ट्रांसपेरेंट बैक पैनल के लिए जाना जाता है और नए फोन में भी यही डिजाइन भाषा देखने को मिल सकती है।

CMF Phone 2 Pro के अपग्रेड पर भी बड़ा अपडेट

नए Nothing फोन के टीजर ऐसे समय आए हैं जब कंपनी के को-फाउंडर Akis Evangelidis ने CMF स्मार्टफोन सीरीज को लेकर जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि CMF Phone 2 Pro के अपग्रेड को इस साल लॉन्च नहीं किया जाएगा। इसकी वजह बढ़ती मेमोरी कीमतों को बताया गया है। उनके अनुसार, कंपनी ऐसा फोन नहीं बनाना चाहती जो कीमत के हिसाब से ग्राहकों को वास्तविक अपग्रेड महसूस न कराए।

CMF डिवाइस अब Nothing ब्रांड के तहत आ सकता है

कंपनी के इस फैसले से यह संभावना भी जताई जा रही है कि जो डिवाइस पहले CMF ब्रांड के तहत लॉन्च होने वाला था, उसे अब Nothing स्मार्टफोन के रूप में पेश किया जा सकता है। फिलहाल Nothing की ओर से नए फोन को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। आने वाले दिनों में कंपनी इसके फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी जानकारी साझा कर सकती है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article