टेक एंड गैजेट्स

लॉन्च से पहले सामने आए Nothing Phone 2a Plus के फीचर्स, मिलेगा 12GB रैम का सपोर्ट

Nothing Phone 2a Plus: नथिंग फोन 2ए प्लस को 20 जीबी तक वर्चुअल रैम, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो चिपसेट और दमदार कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने नथिंग फोन 2ए पेश किया था, जो 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है।

Image

Nothing Phone 2a Plus (image-Nothing)

Nothing Phone 2a Plus: इंग्लैंड की स्मार्टफोन कंपनी नथिंग ने अपने नए स्मार्टफोन नथिंग फोन 2ए प्लस को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही फोन की फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। कंपनी ने पुष्टि की है कि फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो चिपसेट से लैस किया जाएगा। वहीं फोन को 12 जीबी रैम से लैस किया जाएगा।

नथिंग फोन 2a प्लस

कंपनी ने एक्स पर नए पोस्ट में नथिंग फोन 2ए प्लस के प्रोसेसर की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि नथिंग फोन 2ए प्लस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7350 प्रो चिपसेट पर चलेगा। 3.0GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले इस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ, नए हैंडसेट के बारे में दावा किया गया है कि यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो से लैस नथिंग फोन 2ए की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत फास्ट है।

20 जीबी तक वर्चुअल रैम

वहीं फोन को 20 जीबी तक वर्चुअल रैम से लैस किया जाएगा। फोन में 12जीबी फिजिकल रैम मिलेगी, जिसे रैम बूस्टर तकनीक के साथ 20 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड वाला माली-जी610 एमसी4 जीपीयू होगा, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह पिछले मॉडल से 30 प्रतिशत फास्ट है।

नथिंग फोन 2a

बता दें कि नथिंग फोन 2a प्लस कंपनी का चौथा फोन होगा, जिसे नथिंग फोन 2a के अपग्रेड वर्जन के दौर पर पेश किया जाएगा। इस फोन को हाल ही में 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। फोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले, 12GB तक रैम और डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। नथिंग फोन 2ए प्लस को भी 25 हजार तक की कीमत में पेश किया जा सकता है। वहीं फोन दमदार कैमरे के साथ आएगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article