टेक एंड गैजेट्स

फ्री 5G इंटरनेट के दिन गए! महंगे होने वाले हैं Airtel-Jio के 5G प्लान, जानें कारण

Airtel-Jio may charge more for 5G: एयरटेल और रिलायंस जियो जल्द ही अपने नए 5G प्लान की घोषणा कर सकती हैं। जो 4G की तुलना में 5-10% अधिक हो सकते हैं। बता दें कि Jio और Airtel के पास पहले से ही लगभग 125 मिलियन (12.5 करोड़) 5G ग्राहक हैं।

Image

Airtel-Jio may charge more for 5G

Photo : iStock

Airtel-Jio may charge more for 5G: फ्री 5G इंटरनेट के दिन जल्द ही खत्म हो सकते हैं। एक साल से अधिक समय से जियो और एयरटेल फ्री में अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रहे हैं। लेकिन अब यह सुविधा खत्म हो सकती है। टेलीकॉम कंपनियां जल्द ही 5G के किए अलग प्लान पेश करने वाली हैं। विश्लेषकों का अनुमान है कि 2024 की दूसरी छमाही में एयरटेल और रिलायंस जियो 5G के लिए चार्ज लेना शुरू कर सकते हैं।

कितनी ज्यादा होगी कीमत

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो और एयरटेल 2024 की दूसरी छमाही से 5G इंटरनेट प्लान पेश कर सकती हैं और फ्री 5G इंटरनेट सुविधा को खत्म कर सकती हैं। यानी कंपनियां प्रीमियम ग्राहकों के लिए अपने अनलिमिटेड 5जी डेटा प्लान को वापस ले सकते हैं और 4जी की तुलना में 5जी सर्विस के लिए कम से कम 5-10% अधिक शुल्क ले सकते हैं। यानी 5G प्लान मौजूदा प्लान से 10 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं।

क्यों बढ़ेगी प्लान की कीमत

विश्लेषकों का कहना है कि राजस्व वृद्धि के लिए टेलीकॉम कंपनियां फ्री 5G इंटरनेट ट्रायल को बंद कर सकती हैं। इंडस्ट्री एक्सपर्ट को यह भी उम्मीद है कि 5G पर किए गए बड़े निवेश को वसूलने के लिए दोनों टेलीकॉम कंपनियां 2024 की सितंबर तिमाही में मोबाइल टैरिफ में कम से कम 20% की बढ़ोतरी कर सकती हैं। बता दें कि भारतीय टेलीकॉम मार्केट में दो अन्य कंपनियां वोडाफोन-आइडिया और सरकारी स्वामित्व वाली बीएसएनएल ने अभी तक अपनी 5G सर्विस लॉन्च नहीं की है।

आ सकते हैं नए 5G प्लान

एयरटेल और रिलायंस जियो जल्द ही अपने नए 5G प्लान की घोषणा कर सकती हैं। जो 4G की तुलना में 5-10% अधिक हो सकते हैं। बता दें कि Jio और Airtel के पास पहले से ही लगभग 125 मिलियन (12.5 करोड़) 5G ग्राहक हैं, और देश का कुल 5G यूजर्स आधार 2024 के अंत तक 200 मिलियन (20 करोड़) से अधिक हो सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article