टेक एंड गैजेट्स

कब लॉन्च होगा किफायती iPhone SE4, जानें इसमें क्या कुछ हो सकता है खास

एप्पल दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी है और हाल ही में कंपनी ने अपनी स्मार्टफोन सीरीज iPhone का लेटेस्ट डिवाइस iPhone 16 लॉन्च किया है। काफी लंबे समय से लोग कंपनी के किफायती iPhone डिवाइस, iPhone SE4 का इंतजार कर रहे हैं। अब ब्लूमबर्ग के हवाले से इस डिवाइस के लॉन्च को लेकर काफी बड़ी अपडेट सामने आ रही है।

Image

iPhone SE4

Photo : Times Now Digital

iPhone SE4: पिछले काफी लंबे समय से भारत में लोग एप्पल के किफायती स्मार्टफोन डिवाइस, iPhone SE4 का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एप्पल ने दुनिया भर में अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज iPhone के नए iPhone 16 को लॉन्च किया है। फिलहाल iPhone SE4 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। आइये आपको बताते हैं कि नया और किफायती iPhone SE4 कब लॉन्च होगा और साथ ही आपको इसके बारे में मौजूद कुछ खास बातों के बारे में भी बताते हैं।

क्या है बड़ा अपडेट?

iPhone SE4 को लेकर इस वक्त एक बड़ा अपडेट ब्लूमबर्ग की तरफ से आ रहा है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुर्मन का दावा है कि एप्पल के iPhone SE4 को 2025 के शुरुआती महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को नए iPad एयर डिवाइस और अन्य एक्सेसरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। मार्क ने दावा किया है कि जल्द ही कंपनी द्वारा एक नए iPhone डिवाइस का प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा। इस iPhone डिवाइस को V59 नाम दिया गया है।

क्या होगा नया और खास

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नए iPhone SE4 में होम बटन नहीं होगा और यह फेस ID का इस्तेमाल करेगा। साथ ही नए iPhone SE4 में एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। नए iPhone SE4 में एज टू एज स्क्रीन देखने को मिल सकती है। एप्पल इंटेलिजेंस में इए AI टूल्स मौजूद हैं जो जल्द ही iPhone सीरीज के टॉप एंड डिवाइसेज, iPhone 16 और 15 में देखने को मिल सकते हैं। iPhone SE 4 का डिजाईन बहुत हद तक 2022 में लॉन्च किये गए iPhone 14 डिवाइस जैसा हो सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article