टेक एंड गैजेट्स

Apple के बाद अब Motorola ला रहा है Air स्मार्टफोन, अक्टूबर में होने जा रहा है लॉन्च

iPhone Air को 1,19,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। अगर iPhone Air खरीदने के लिए आपका बजट नहीं है तो आपको लिए मोटोरोला की तरफ से Moto X70 Air की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया गया है।

Image

मोटोरोला लॉन्च करने जा रहा है एयर स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

टेक दिग्गज एप्पल की तरफ से सितंबर महीने में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में कंपनी ने iPhone Air को भी लॉन्च किया था। यह एप्पल का अब तक का सबसे स्लिम आईफोन है। Apple iPhone Air को टक्कर देने के लिए अब मोटोरोला एक Air स्मार्टफोन लाने जा रहा है। कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम Moto X70 Air होगा। इसमें आपको कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।

आपको बात दें कि एप्पल ने iPhone Air को 1,19,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। अगर iPhone Air खरीदने के लिए आपका बजट नहीं है तो आप Moto X70 Air की तरफ जा सकते हैं। मोटोरोला की तरफ से Moto X70 Air की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया गया है। कंपनी अक्टूबर में इस स्मार्टफोन को बाजार में लॉन्च करने जा रही है। इसकी संभावित कीमत की बात करें तो कंपनी इसे 60000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये के बीच में लॉन्च कर सकती है।

एयर स्मार्टफोन की डिटेल आई सामने

कंपनी Moto X70 Air को अगले महीने चीन के बाजार में उतारने जा रही है। इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की जानकारी माइक्रोब्लॉगिंग साइ वीबो पर दी गई है। ब्रैंड की तरफ से अपकमिंग स्मार्टफोन को Air With Ai के साथ टैग किया गया है। अपकमिंग स्मार्टफोन की जो फोटो लीक्स में सामने आई हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक स्लिम डिजाइन के साथ दस्तक देने वाला है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में आपको एक से बढ़कर एक एआई फीचर्स मिलने वाले हैं।

मोटोरोला की तरफ से Moto X70 Air का टीजर पोस्टर पेश किया गया है। इस पोस्टर में स्मार्टफोन को ग्रीन कलर में दिखाया गया है। फिलहाल अभी कंपनी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि स्मार्टफोन के इस कलर वेरिएंट को किस नाम से लॉन्च किया जाएगा। फोटोज से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बेहद पतले फ्रेम के साथ डिजाइन किया गया है। इसमें आपको राइड साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन दिए जाएंगे। इसके साथ ही इसी साइड में आपको पॉवर बटन भी मिलेगा।

Moto X70 Air की लीक फोटो से इसके कैमरा डिजाइन को लेकर भी कई सारी जानकारी सामने आई हैं। रियर पैनल के राइट साइड में आपको कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है। इसमें आपको डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। कैमरा सेंसर गोलाकर डिजाइन में मिलने वाले हैं। इस स्मार्टफोन के ये शुरुआती लीक्स है। जल्द ही इसके स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल जानकारी सामने आ सकती है। चीन के बाजार में इस स्मार्टफोन की सीधी टक्कर ओप्पो, वीवो और शाओमी के स्मार्टफोन्स से होने वाली है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article