टेक एंड गैजेट्स

Motorola Edge 70 की सेल हुई शुरू, 50 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

Motorola Edge 70 को कंपनी ने इस तरह से डिजाइन किया है कि इसमें आपको डेली रूटीन वर्क के साथ-साथ मल्टी टास्किंग में शानदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है। इस स्मार्टफोन में 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है। कंपनी ने इसेमं कई सारे कलर ऑप्शन दिए हैं।

Image

मोटोरोला के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।(फोटो क्रेडिट-iStock)

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला की तरफ से हाल ही में Motorola Edge 70 को लॉन्च किया गया था। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोटोरोला का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन अब खरीदारी के लिए उपलब्ध है। आज यानी 23 दिसंबर से यह Motorola Edge 70 सेल के लिए पेश कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, 8GB तक की रैम जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Motorola Edge 70 की कीमत

Motorola Edge 70 को कंपनी ने इस तरह से डिजाइन किया है कि इसमें आपको डेली रूटीन वर्क के साथ-साथ मल्टी टास्किंग में शानदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है। इस स्मार्टफोन को सिंगल वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है जिसमें 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है। मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन को 29,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। अगर आपके पास HDFC और IDFC बैंक का कार्ड है तो आपको 1500 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी ग्राहकों को इसमें 1,469 रुपये की EMI ऑफर कर रही है।

अगर आप Motorola Edge 70 को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस फोन में आपको PANTONE Lily Pad, PANTONE Gadget Grey और PANTONE Bronze Green कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं। आप इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे।

Motorola Edge 70 Specification

Motorola Edge 70 में आपको आपको 6.7 इंच की pOLED फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में आपको 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 2712x1220 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलता है। मल्टी टास्किंग के दौरान आपको लैग फ्री परफॉर्मेसं के लिए इसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। स्क्रैच और टूट-फूट से बचाने के लिए इस स्मार्टफोन में Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।

स्मूथ वर्किंग के लिए Motorola Edge 70 में आपको क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलता है। स्मार्टफोन में 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज मिलती है। कैमरे के मामले में भी मोटोरोला का यह नया डिवाइस धमाकेदार होने वाला है। इसमें आपको रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए फ्रंट में भी 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 68W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। आपको बता दें कि इसमें कंपनी ने IP68 + IP69 की रेटिंग दी है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article