टेक एंड गैजेट्स

Motorola Edge 70 Pro भारत में हुआ लॉन्च, 6500mAh की बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा से है लैस, जानें कीमत

इस स्मार्टफोन में ऐसे फीचर्स दिए हैं जिससे आप डेली रूटीन के वर्क तो आसानी से कर पाएंगे और साथ ही आपको इसमें हैवी टास्क के दौरान भी तगड़ी परफॉर्मेंस मिलने वाली है। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें वेपर कूलिंग चैम्बर का फीचर मिलता है।

Image

मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में आपको शानदार सेल्फी कमरा देखने को मिलता है।(फोटो क्रेडिट-Digit)

मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मोटो का लेटेस्ट डिवाइस Motorola Edge 70 Pro है जिसके कंपनी ने एज 70 सीरीज के अंतर्गत लॉन्च किया है। इसमें आपको बेहतर वीडियो एक्सपीरियंस के लिए एमोलेड डिस्प्ले और हाई परफॉर्मिंग चिपसेट दिया है। इसमें आपको 256GB तक की स्टोरेज का सपोर्ट मिलने वाला है। ट्रेंड्स को देखते हुए कंपनी ने इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया है।

मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन में ऐसे फीचर्स दिए हैं जिससे आप डेली रूटीन के वर्क तो आसानी से कर पाएंगे और साथ ही आपको इसमें हैवी टास्क के दौरान भी तगड़ी परफॉर्मेंस मिलने वाली है। बता दें कि गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें वेपर कूलिंग चैम्बर का फीचर मिलता है। आइए आपको इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Motorola Edge 70 Pro की कीमत

Motorola Edge 70 Pro में आपको दो वेरिएंट मिलने वाले हैं। इसके बेस वेरिएंट में आपको 8GB+256GB स्टोरेज मिलती है। इसे कंपनी ने 38,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसके अपर वेरिएंट में आपको 12GB रैम और 256GB की स्टोरेज मिलती है। इसे कंपनी ने 41,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। अगर आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि इसकी बिक्री 29 अप्रैल से शुरू होगी। आप इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकेंगे।

Motorola Edge 70 Pro के फीचर्स

  • Motorola Edge 70 Pro में आपको 6.8 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले में आपको 1.5K का रेजोल्यूशन और 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • म्यूजिक और वीडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें कंपनी ने Dolby Atmos फीचर दिया है।
  • इस स्मार्टफोन में आपको पानी और धूल से सेफ्टी के लिए IP68+69 की डबल सिक्योरिटी रेटिंग दी गई है।
  • स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 50MP का होगा।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटोरोला ने इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।
  • Motorola Edge 70 Pro आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 पर रन करता है।
  • स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया गया है।
  • इसमें आपको पांच साल तक की सिक्योरिटी और तीन साल तक का एंड्रॉयड अपडेट मिलेगा।
  • स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 6500mAh तक की बड़ी बैटरी दी गई है।
  • इस बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए आपको इसमें 90W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
यह भी पढ़ें- AC फिल्टर को कितने दिनों में साफ करना चाहिए? 90% लोग करते हैं ये बड़ी गलती
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article