टेक एंड गैजेट्स

मोटोरोला ला रहा है एक और धमाकेदार स्मार्टफोन, खास कूलिंग सिस्टम के साथ मिलेगी 6500mAh की बड़ी बैटरी

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपMotorola Edge 70 Pro के लिए कुछ दिनों का इंतजार कर सकते हैं। कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में पेश करने वाली है। इस स्मार्टफोन में आपको खास कूलिंग सिस्टम मिलने वाला है।

Image

कई सारे दमदार फीचर्स के साथ दस्तक देगा मोटोरोला का नया स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है। मोटोरोला का अपकमिंग स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro होगा जो कि एक फ्लैगशिप कैटेगरी का स्मार्टफोन होने वाला है। कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में पेश करने जा रही है। आपको बता दें कि कंपनी की तरफ से पिछले महीने ही Edge 70 सीरीज में Motorola Edge 70 Fusion को लॉन्च किया गया है।

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपMotorola Edge 70 Pro के लिए कुछ दिनों का इंतजार कर सकते हैं। कंपनी इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 22 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। ई-कमॉर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। इस स्मार्टफोन में आपको तीन कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं।

स्मार्टफोन में मिलेगा दमदार कैमरा सेटअप

Motorola Edge 70 Pro में मिलने वाले संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलने वाला है। इसके साथ ही इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर भी दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको ऑटोफोकस कैमरे के साथ 50 मेगापिक्सल का सेंसर मिलने वाला है। इस स्मार्टफोन के कैमरे के साथ आप 60 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर पाएंगे।

बड़ी बैटरी के साथ कूलिंग के लिए खास फीचर

स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें आपको 6,500mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलने वाला है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 90 W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा अगर दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े फीचर्स भी दिए जाएंगे। गेमिंग जैसे टास्क के दौरान स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 4,600 sq mm वेपर कूलिंग चैंबर का फीचर भी मिलने वाला है। इस कूलिंग सिस्टम के साथ आप कई घंटे तक लगातार गेमिंग कर पाएंगे।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article