टेक एंड गैजेट्स

7000mAh बैटरी के साथ आएगा Motorola Edge 70 Fusion, इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म

Motorola Edge 70 Fusion के लिए कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। माइक्रोसाइट लाइव होने से भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग डेट से भी पर्दा उठ गया है।

Image

मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन में मिलेगा धांसू फीचर्स।(फोटो क्रेडिट- मोटोरोला इंडिया)

इस साल भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स दस्तक देने वाले हैं। इसी कड़ी में दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला भी बाजार में एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है जो कि Motorola Edge 70 Fusion होगा। मोटोरोला का यह अपकमिंग स्मार्टफोन एक फ्लैगशिप फोन होगा जिसमें कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। बहुत जल्द यह स्मार्टफोन आपको बाजार में देखने को मिलने वाला है, इसलिए अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion के लिए कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। माइक्रोसाइट लाइव होने से भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग डेट से भी पर्दा उठ गया है। मोटोरोला अपने इस स्मार्टफोन को भी रियर पैनल में Fabric Finish डिजाइन देने वाला है। इस स्मार्टफोन में आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है।

इस दिन बाजार में होगी एंट्री

मोटोरोला अपने इस स्मार्टफोन को बाजार में 28 फरवरी को लॉन्च करने वाला है। कंपनी इसे दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी। माइक्रोसाइट लाइव होने से यह भी कंफर्म हो गया है कि इसकी सेल ई-कॉमर्स साइट पर ही शुरू होगी। Motorola Edge 70 Fusion में फैंस को दो कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं जिसमें Orient Blue और Sporting Green ऑप्शन मौजूद होंगे। रियर पैनल में कंपनी ने वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल दिया है जिसमें LED लाइट को भी सेट किया गया है।

Motorola Edge 70 Fusion के संभावित फीचर्स

  • Motorola Edge 70 Fusion को कंपनी 6.7 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर सकती है।
  • इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में फैंस को 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 17 को सपोर्ट कर सकता है।
  • स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
  • स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी का सपोर्ट मिलेगा।
यह भी पढ़ें- 1.5 टन Split AC पर गर्मी से पहले आया बड़ा डिस्काउंट ऑफर, ऑफ सीजन में 53% तक का हुआ Price cut
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article