टेक एंड गैजेट्स

Moto Pad 60 Neo 5G भारत में हुआ लॉन्च, सस्ती कीमत में मिलेगा बड़ी स्क्रीन में ओटीटी स्ट्रीमिंग का मजा

अगर आप वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए एक नया टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला ने भारतीय बाजार में Moto Pad 60 Neo 5G को लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस टैबलेट में कम कीमत में धांसू फीचर्स उपलब्ध करा रही है।

Image

मोटोरोला ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया नया टैबलेट।(फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप इस फेस्टिव सीजन वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए बड़ी स्क्रीन वाला टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज कंपनी मोटोरोला ने भारतीय बाजार में एक नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला के इस टैबलेट का नाम Moto Pad 60 Neo 5G है। इस लेटेस्ट टैबलेट में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं। कंपनी ने इसमें 11 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी है।

वैसे तो अधिकांश लोग स्मार्टफोन में भी ओटीटी स्ट्रीमिंग कर लेते हैं लेकिन जब एक्सपीरियंस की बात हो असली मजा बड़ी स्क्रीन पर ही आता है। अगर आप मूवीज, वेब सीरीज या फिर स्पोर्ट कंटेंट को देखने के लिए टैबलेट खरीदना चाहते हैं तो Moto Pad 60 Neo 5G के तौर पर अब आपके पास एक नया ऑप्शन मौजूद है। इसमें कंपनी ने वह सभी फीचर्स उपलब्ध कराए हैं जिसकी एक यूजर्स की जरूरत होती है।

अगर आपका बजट 20 हजार रुपये से कम है तो आप Moto Pad 60 Neo 5G को भी अपनी चेक लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। मोटोरोला ने अपने इस टैबलेट में Stylus का भी सपोर्ट दिया है। आइए आपको इस नए टैबलेट के फीचर्स और प्राइस के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Moto Pad 60 Neo 5G की कीमत

मोटोरोला ने Moto Pad 60 Neo 5G को सिंगल वेरिएंट के साथ मार्केट में पेश किया है। इस टैबलेट में आपको 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है। इस टैबलेट की कीमत 17,999 रुपये है लेकिन आप इसे ऑफर के साथ सिर्फ 12,999 रुपये में खरीद पाएंगे। Moto Pad 60 Neo 5G की सेल भारतीय बाजार में 22 सितंबर से शुरू होगी। अगर आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि इसे आप ई-कॉर्मस वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे।

Moto Pad 60 Neo 5G के फीचर्स

Moto Pad 60 Neo 5G में कंपनी ने 11 इंच का LCD पैनल दया है। इस टैबलेट में TÜV Rheinland का सर्टिफिकेशन मिलता है। इसकी डिस्प्ले में आपको 2560 x 1600 पिक्सल का रेजोल्यूशन और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। डेली रूटीन वर्क के साथ मल्टी टास्किंग के लिए इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर उपलब्ध कराया है।

Moto Pad 60 Neo 5G में मोटोरोला ने Stylus का भी सपोर्ट दिया है। इस टैबलेट में आपको 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है। आप इसकी स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकते हैं। आउट ऑफ द बॉक्स यह टैबलेट एंड्रॉयड 15 पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए इस टैबलेट के रियर पैनल में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। टैबलेट को पॉवर देने के लिए इसमें 7040mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो कि 20W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article