टेक एंड गैजेट्स

भारत में आने वाला है Mivi का सस्ता 5G फोन, यहां जानें कंपनी के पहले स्मार्टफोन की खास बातें

Mivi One 5G कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। कंपनी के अनुसार, Mivi One 5G का प्रोडक्शन भारत में ही किया जाएगा। Mivi One 5G को कंपनी तीन अलग-अलग रंगों में बाजार में उतारेगी।

Image

कंपनी के इस लो बजट स्मार्टफोन में आपको दमदार फीचर्स मिल सकते हैं।

भारतीय बाजार में ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर कंपनी Mivi अब स्मार्टफोन की दुनिया में कदम रखने जा रही है। कंपनी अपना पहला 5G स्मार्टफोन Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को पेश करेगी। लॉन्च से पहले ही कंपनी फोन के डिजाइन, प्रोसेसर प्लेटफॉर्म, स्टोरेज और रंगों से जुड़ी कुछ जानकारियां शेयर कर चुकी है। इसके अलावा, कुछ ऑनलाइन लिस्टिंग और रिपोर्ट्स में फोन में मिलने वाले संभावित फीचर्स और कीमत का भी संकेत मिला है।

कंपनी ने यह भी बताया है कि फोन में Qualcomm का Snapdragon 5G प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया जाएगा और इसकी बिक्री Flipkart के माध्यम से होगी। आइए जानते हैं Mivi One 5G के बारे में अभी तक सामने आई प्रमुख जानकारियां।

कंपनी इस दिन पहला स्मार्टफोन करेगी लॉन्च

Mivi One 5G कंपनी का पहला स्मार्टफोन है और इसे भारतीय बाजार में 24 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। बिक्री के लिए यह फोन Flipkart पर उपलब्ध होगा। कंपनी के अनुसार, Mivi One 5G का प्रोडक्शन भारत में ही किया जाएगा। इस फोन को तैयार करने के लिए Mivi ने Qualcomm, Flipkart और Google के साथ साझेदारी की है।

128GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद

Mivi ने फोन की इंटरनल स्टोरेज को लेकर जानकारी की पुष्टि कर दी है। स्मार्टफोन में 128GB स्टोरेज दी जाएगी। हालांकि, RAM को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि फोन कितने RAM कॉन्फिगरेशन में आएगा।

तीन रंगों में आएगा फोन

Mivi One 5G को कंपनी तीन अलग-अलग रंगों में बाजार में उतारेगी। इनमें Burgundy, Blue और Green कलर शामिल हैं। कंपनी की माइक्रोसाइट पर इन तीनों विकल्पों को देखा जा सकता है।

डिजाइन की बात करें तो फोन के पीछे फ्लैट पैनल दिया गया है। इसके ऊपरी बाएं कोने में एक पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल मौजूद है। इस मॉड्यूल में दो कैमरा सेंसर के साथ LED फ्लैश दिखाई देता है। फोन में फ्लैट फ्रेम और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।

Snapdragon 5G प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल

कंपनी की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक Mivi One 5G में Qualcomm Snapdragon 5G मोबाइल प्लेटफॉर्म मिलेगा। हालांकि, अभी तक प्रोसेसर का सटीक मॉडल नाम सामने नहीं आया है। कुछ समय पहले Geekbench पर Mivi से जुड़े एक डिवाइस की लिस्टिंग देखी गई थी। इसमें Snapdragon 4 Gen 2 चिप, 6GB RAM और Android 16 का जिक्र था। हालांकि, इन स्पेसिफिकेशंस को Mivi ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं किया है।

कैमरा, स्क्रीन और बैटरी पर अभी सस्पेंस

फोन के कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी पूरी तरह सामने नहीं आई है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स और ऑनलाइन जानकारी के मुताबिक Mivi One 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली HD+ LCD स्क्रीन, 50MP का मुख्य कैमरा और लगभग 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

15 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत

Mivi ने अभी One 5G की कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि, अलग-अलग लीक्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी इस फोन को 15,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। अगर फोन की कीमत इसी दायरे में रहती है, तो Mivi One 5G भारतीय बाजार में बजट 5G स्मार्टफोन के तौर पर मुकाबला करेगा।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article