टेक एंड गैजेट्स

Microsoft की यह सर्विस हो रही बंद, कंपनी ने यूजर्स से कहा- कोपायट इस्तेमाल करें

Microsoft Lens App: Lens ऐप के कुछ फीचर्स Copilot में नहीं मिलेंगे, जैसे स्कैन को सीधे OneNote, Word या PowerPoint में सेव करना, बिज़नेस कार्ड को OneNote में सेव करना, डॉक्यूमेंट को ज़ोर से पढ़ना और Immersive Reader इंटीग्रेशन।

Image

Microsoft Lens App/Photo- Microsoft

माइक्रोसॉफ्ट इस साल के अंत तक अपने Microsoft Lens ऐप को बंद करने जा रही है। यह ऐप दस्तावेज, टेक्स्ट, हस्तलिखित पन्ने और व्हाइटबोर्ड की तस्वीर लेकर उन्हें डिजिटल फाइल में बदलने के लिए बनाया गया था। कंपनी ने पिछले हफ्ते घोषणा की कि इसे चरणबद्ध तरीके से रिटायर किया जाएगा और उपयोगकर्ताओं को Microsoft Copilot 365 पर स्विच करने की सलाह दी गई है।

Copilot लेगा Microsoft Lens की जगह

एआई के नौकरियों पर असर को लेकर बहस जारी है, लेकिन अब यह ऐप्स को भी बदलने लगा है। 2015 में लॉन्च हुआ यह डॉक्यूमेंट स्कैनिंग टूल पहले Office Lens नाम से विंडोज फोन के लिए पेश किया गया था और इसके सभी फीचर्स मुफ्त में उपलब्ध थे।

कब कौन-सी डिवाइस के लिए बंद होगा Microsoft Lens

15 सितंबर 2025: iOS और एंड्रॉयड से ऐप हट जाएगा।

15 नवंबर 2025: ऐप के लिए सपोर्ट बंद हो जाएगा, लेकिन जिनके पास ऐप पहले से इंस्टॉल है वे तब तक स्कैन कर सकेंगे।

दिसंबर 2025 के बाद: नई स्कैनिंग सुविधा भी बंद हो जाएगी और केवल पुराने स्कैन MyScans सेक्शन से देखे जा सकेंगे।

Copilot में डॉक्यूमेंट स्कैन कैसे करें

मोबाइल ऐप में मेन्यू खोलकर Create टैब में जाकर सीधे डॉक्यूमेंट स्कैन किया जा सकता है। डेस्कटॉप ऐप और वेबसाइट पर भी यह फीचर उपलब्ध है, हालांकि कंपनी ने यह भी बताया कि Lens ऐप के कुछ फीचर्स Copilot में नहीं मिलेंगे, जैसे स्कैन को सीधे OneNote, Word या PowerPoint में सेव करना, बिज़नेस कार्ड को OneNote में सेव करना, डॉक्यूमेंट को ज़ोर से पढ़ना और Immersive Reader इंटीग्रेशन।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article