टेक एंड गैजेट्स

Meesho Offers: जेब खाली होने तक शॉपिंग कर रहे ग्राहक, Meesho ने पेश की छप्पर फाड़ सेल

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 28, 2023, 01:10 PM IST

Meesho पर इस समय बहुत कम दाम पर सामान मिल रहा है जिसे खरीदने के लिए लोग खूब सारा पैसा खर्च कर रहे हैं. कंपनी कपड़ों से लेकर होम डेकोर तक कई सारे प्रोडक्ट्स पर जोरदार ऑफर्स दे रही है.

Image

मीशो ने ग्राहकों के लिए बंपर डिस्काउंट वाली एक सेल पेश की है.

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मीशो पर मिल रहा जोरदार डिस्काउंट
  • कपड़े और होम डेकोर पर तगड़ी छूट
  • 100-200 रुपये के कपड़ों की रेंज शुरू

Meesho Big Discount Sale: ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज अब पूरी तरह लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गया है. घर के सामान से कॉस्मैटिक्स और स्टाइलिंग से गैजेट्स तक, लोग ऑनलाइन खरीदना अब ज्यादा पसंद कर रहे हैं. ऑनलाइन सामान बेचने वाली इन्हीं कंपनियों में एक मीशो है जिसने ग्राहकों के लिए बंपर डिस्काउंट वाली एक सेल पेश की है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसी सेल में मिल रहे प्रोडक्ट्स के बारे में जिनकी खरीद के साथ आप जोरदार ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं.

किन प्रोडक्ट्स पर कितना लाभ

मीशो की इस जोरदार डिस्काउंट सेल में भले ही आप स्मार्टफोन और लैपटॉप की शॉपिंग ना कर पाएं, लेकिन यहां बहुत सा ऐसा सामान है जो मार्केट प्राइस से काफी कम कीमत पर मिलेगा. कपड़ों के शौकीन हैं तो यहां 100-200 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद शुरू की जा सकती है. होम डेकोर पर नजर डालें तो वेबसाइट आपके कई सारे विकल्प मुहैया कराती है. चुनने के लिए खूब सारे इन आइटम्स की कीमत भी मार्केट से बहुत कम है.

क्यों मिलता है इतना डिस्काउंट

मार्केट में मिलने वाला सामान से सस्ता इस वेबसाइट पर कैसे सामान बेचा जाता है, ये सवाल आपके जहन में आता होगा. तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ये सामान सीधा निर्माता से खरीदती हैं जहां इसकी कीमत काफी कम होती है. इस कीमत पर ट्रांसपोर्टेशन चार्ज भी सामान्य से बहुत कम जोड़ा जाता है, ऐसे में मार्केट के मुकाबले कम दाम पर आपको सामान मिलता है. इसके बाद अन्य वेबसाइट के मुकाबले मीशो काफी कम कीमत पर प्रोडक्ट्स बेच रही है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article