टेक एंड गैजेट्स

सर्दी आने से पहले Geyser पर हुई ऑफर्स की बारिश, यहां 61% तक डिस्काउंट के साथ मिल रहे प्रीमियम गीजर

अगर आप सर्दियों के लिए एक गीजर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिकार्ट ग्राहकों को इस समय प्रीमियम गीजर पर धमाकेदार छूट दे रहा है।

Image

ई-कॉमर्स वेबसाइट्स इस समय सस्ती कीमत में गीजर खरीदने का मौका दे रही हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

दिवाली गुजरते ही सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। मिड नवंबर तक अच्छी खासी ठंडक होने लगेगी। सर्दियों के मौसम में पानी में काम करना या फिर नहाना किसी टास्क को पूरा करने से कम नहीं है। नहाने के अलावा डेली रूटीन के कई सारे काम में पानी का इस्तेमाल होता है और ऐसे में सर्दियों के मौसम में गीजर की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है।

अगर आप सर्दियों के लिए एक गीजर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिकार्ट ग्राहकों को इस समय प्रीमियम गीजर पर धमाकेदार छूट दे रहा है। फ्लिपकार्ट इस समय ग्राहकों को 5000 रुपये से भी कम कीमत में इंस्टेंट वाटर गीजर खरीदने का मौका दे रहा है।

अगर आप कम खर्च में ठंडे पानी से बचने का जुगाड़ करना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट के ऑफर का आपको जरूर फायदा उठना चाहिए। ई-कॉमर्स वेबसाइट ग्राहकों को इस समय Orient, Voltas, Crompton, Bajaj, Hindware और Havells जैसे प्रीमियम ब्रैंड के गीजर पर तगड़ा डिस्काउंट दे रहा है। फ्लिपकार्ट से इस समय आप 61% तक के प्राइस कट के साथ गीजर की खरीदारी कर सकते हैं। आइए आपको वेबसाइट पर मिलने वाले कुछ धमाकेदार ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

Crompton Arno Neo 5 L

यह एक इंस्टेंट वाटर गीजर है जिसकी कीमत 7,299 रुपये आती है लेकिन इसे आप 54% डिस्काउंट के साथ सिर्फ 3299 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा बैंक ऑफर्स में आप एक्स्ट्रा बचत भी कर सकते हैं।

Orient Electric Calidus Pro 5.5 L -

इस इंस्टेंट वाटर गीजर में हाई ग्रेड SS टैंक दिया गया है। इसकी कीमत फ्लिपकार्ट में 7,990 रुपये लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 58% डिस्काउंट ऑफर के साथ सिर्फ 3,349 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें आपको 3000W का पावर कंजप्शन देखने को मिलेगा।

BAJAJ Shield Series 25 L

बजाज की तरफ से आने वाले इस गीजर में आपको 5 स्टार बीईई एनर्जी रेटिंग देखने को मिलती है। इस गीजर की कीमत 13,750 रुपये है लेकिन आप इसे इस समय 40% डिस्काउंट के साथ सिर्फ 8,249 रुपये में खरीद सकते हैं। इस गीजर में आपको 10L, 15L के ऑप्शन भी मिलते हैं।

Voltas AquaPro 15 L

वोल्टास के इस वाटर गीजर की कीमत नार्मली 12,990 रुपये होती है लेकिन अभी इस पर ग्राहकों को 53% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऑफर के साथ आप इसे 6000 रुपये से भी कम कीमत में घर ले जा सकते हैं। इसे खरीदने के लिए अभी आपको सिर्फ 5,999 रुपये खर्च करने होंगे।

Hindware Smart Immedio Prime 25 L

हिंडवेयर का यह वाटर गीजर Glassline Tank डिजाइन के साथ आता है। इसकी कीमत वैसे तो 20,490 रुपये है लेकिन अभी आप इसे अभी इसे 61% डिस्काउंट के साथ सिर्फ 7,879 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इस गीजर में भी आपको 10 लीटर और 15 लीटर का ऑप्शन मिलता है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article