टेक एंड गैजेट्स

Election Voter Slip: अब तक नहीं मिली वोटर पर्ची? घर बैठे ऐसे करें डाउनलोड, जानें सबसे आसान तरीका

Voter Slip For Election: मतदाता पर्ची या वीआईएस चुनाव से पहले मतदाताओं को आवश्यक जानकारी देने के लिए चुनाव पैनल द्वारा जारी किया गया एक डॉक्यूमेंट है। वीआईएस में मतदाता के नाम, उम्र, लिंग, निर्वाचन क्षेत्र, मतदान की तारीख, समय और पोलिंग स्टेशन की जानकारी होती है।

Image

Lok Sabha elections 2024

Voter Slip For Election: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha elections 2024) के लिए भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने पंजीकृत मतदाताओं (जिनके नाम मतदाता सूची में शामिल हैं) को वोटर इनफार्मेशन स्लिप (VIS) की प्रिंटिंग और भेजने का काम शुरू कर दिया है। आज पहले चरण (19 अप्रैल) के मतदान हुए हैं। यदि आपका नाम भी मतदाता सूची में है और आपको अब तक वोटर स्लिप या फिर VIS डॉक्यूमेंट नहीं मिला है तो इन तरीकों से आप घर बैठे की इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या है वोटर इनफार्मेशन स्लिप?

बता दें कि मतदाता पर्ची या वीआईएस चुनाव से पहले मतदाताओं को आवश्यक जानकारी देने के लिए चुनाव पैनल द्वारा जारी किया गया एक डॉक्यूमेंट है। वीआईएस में मतदाता के नाम, उम्र, लिंग, निर्वाचन क्षेत्र, मतदान की तारीख, समय और पोलिंग स्टेशन की जानकारी होती है।

Mobile App: मोबाइल ऐप से VIS डाउनलोड करने का तरीका

  • प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर खोलें और वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करें।
  • डाउनलोड ई-ईपीआईसी (E-EPIC) विकल्प पर टैप करें।
  • लॉगइन करने के लिए अपने पंजीकृत फोन नंबर, पासवर्ड और ओटीपी का उपयोग करें।
  • अपना ईपीआईसी नंबर दर्ज करें। आप एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर का उपयोग करके भी अपना वीआईसी पा सकते हैं।
  • इसके बाद, आपको अपनी मतदाता पर्ची की जानकारी दिखाई देगी, उस पर टैप करें और वीआईसी (VIS) डॉक्यूमेंट खोलने के लिए फिर से ओटीपी दर्ज करें।
ये भी पढ़ें: मेटा ने जारी किया नया AI मॉडल Llama 3, Meta AI की पावर होगी डबल, जानें खासियत

वेबसाइट के माध्यम से वोटर पर्ची (VIS) ऐसे डाउनलोड करें

  • इलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाएं।
  • अब फोन नंबर, पासवर्ड और ओटीपी का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • 'डाउनलोड ई-ईपीआईसी' विकल्प पर क्लिक करें और E-EPIC नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद वीआईएस (VIS) के साथ ई-ईपीआईसी (E-EPIC) डाउनलोड हो जाएगा।
  • इसका प्रिंट आउट लें और वोट डालने के लिए इसे अपने साथ मतदान केंद्र पर ले जाएं।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article