टेक एंड गैजेट्स

स्वदेशी कंपनी ने बजट में लॉन्च किया धमाकेदार स्मार्टफोन, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरे से है लैस

Lava Bold 2 5G को कंपनी ने स्टाइलिश डिजाइन के साथ पेश किया है। इसमें रियर पैनल के टॉप पर एक ब्लैक कलर की स्ट्रिप मिलने वाली है जिसमें आपको डुअल कैमरा मिलेगा। इसके फ्रंट में आपको पंच होल डिजाइन का डिस्प्ले मिलेगा जिसमें सेल्फी कैमरा सेट किया गया है।

Image

लावा ने भारतीय बाजार में बजट सेगमेंट में लॉन्च किया धमाकेदार स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

2026 का साल भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी व्यस्त साल रहने वाला है। इस साल प्रीमियम सेगमेंट के साथ साथ बजट सेगमेंट में भी कई सारे तगड़े स्मार्टफोन देखने को मिलने वाले हैं। इसी कड़ी में स्वदेशी कंपनी लावा ने भी भारतीय बाजार में अपना एक नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। लावा का नया फोन Lava Bold 2 5G है। कंपनी ने इसे दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ बाजार में उतारा है। कम कीमत में इसमें आपको शानदार कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है।

Lava Bold 2 5G को कंपनी ने स्टाइलिश डिजाइन के साथ पेश किया है। इसमें रियर पैनल के टॉप पर एक ब्लैक कलर की स्ट्रिप मिलने वाली है जिसमें आपको डुअल कैमरा मिलेगा। इसके फ्रंट में आपको पंच होल डिजाइन का डिस्प्ले मिलेगा जिसमें सेल्फी कैमरा सेट किया गया है। आइए आपको इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Lava Bold 2 5G की कीमत

लावा ने अपने इस Lava Bold 2 5G को सिंगल स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। इसे बाजार में 13,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत आप इसे 12,999 रुपये के दमदार प्राइस में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। स्मार्टफोन की सेल 19 मार्च से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर शुरू होगी। Lava Bold 2 5G में Feather White और Midnight Black कलर ऑप्शन मिलता है।

Lava Bold 2 5G के स्पेसिफिकेशन्स

  • Lava Bold 2 5G में 6.67 इंच का HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • सिक्योरिटी के लिए स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
  • मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे काम के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है।
  • फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको डुअल कैमरा सेटअप मिलता है।
  • Lava Bold 2 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।
  • Lava Bold 2 5G में 6GB की रैम मिलती है। कंपनी ने इसमें 128GB की स्टोरेज दी है।
  • इसमें आपको 6GB तक की वर्चुअल रैम का भी ऑप्शन मिलता है। इस तरह इसमें आपको 12GB रैम का सपोर्ट मिलता है।
  • फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article